फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against three for embezzling money and conspiring

Kaithal News: रुपये हड़पने, साजिश रचने में तीन पर केस

Sun, 03 Dec 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case against three for embezzling money and conspiring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जगाधरी निवासी एक व्यक्ति ने कैथल के रहने वाले पिता-पुत्र और उनके एक रिश्तेदार पर उनसे रुपये हड़पने, साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन के खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज किया है। इसके लिए शिकायतकर्ता ने न्यायपालिका का सहारा लिया था। न्यायपालिका के आदेशों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

सेक्टर-17 जगाधरी निवासी राजन अग्रवाल की शिकायत के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी अंबिका जो वर्तमान में कनाडा में रह रही है, उसकी शादी 16 फरवरी 2021 को कैथल निवासी चिराग से की थी। चिराग के पिता अशोक हैं और संजीव गर्ग उनका करीबी रिश्तेदार है। शिकायतकर्ता की बेटी की चिराग के साथ सगाई के बाद अशोक की पत्नी ने 30 लाख रुपये राशि की मांग की।
विज्ञापन


विवाह समारोह के लिए शिकायतकर्ता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद आरोपी के परिवार को यह राशि उधार देने पर सहमति व्यक्त की। रुपये लेकर आरोपियों ने आश्वासन दिया कि चिराग एक वर्ष के भीतर यह राशि चुका देगा। शादी के बाद आरोपियों ने कहा कि वे रुपये देने की बजाय उन्हें जमीन दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी की शादी के समय लगभग एक करोड़ रुपये आरोपियों की मांग पर खर्च कर दिए। शादी के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को परेशान व तंग करना शुरू कर दिया और उसके वैवाहिक घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद विवाद को सुलझाने के लिए कई पंचायतें बुलाई। कोर्ट में केस चला। उसके अनुसार शिकायतकर्ता की बेटी और चिराग के बीच विवाह को भंग कर दिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



गुजारा भत्ता देने के लिए न्यायालय ने कहा था

न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपियों को उसकी पुत्री को स्थायी भरण-पोषण एवं गुजारा भत्ता के रूप में 70 लाख रुपये की राशि देनी थी। आरोपियों को यह बात हजम नहीं हुई और वे शिकायतकर्ता और उसके परिवार से दुश्मनी रखने लगे। उन्होंने अशोक की पत्नी के खिलाफ भी एसपी यमुनानगर को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।


आरोपियों ने उनके परिवार को फर्जी हस्ताक्षर करके समझौते के शपथ पत्र तैयार करवा लिए। शिकायतकर्ता ने जांच करवाई तो हस्ताक्षर जाली पाए। शिकायतकर्ता जब आरोपियों से न्यायालय में मिला तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश के साथ-साथ शिकायतकर्ता से बड़ी रकम हड़पने के लिए जाली और मनगढ़ंत समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed