{"_id":"66512e30c41860d8580d8df6","slug":"case-against-the-accused-in-four-cases-of-assault-kaithal-news-c-18-1-knl1004-396650-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट के चार मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट के चार मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस
Sat, 25 May 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के विभिन्न मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में चीका निवासी भीम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 19 मई को आरोपी दीपक, अमित, विवेक, सुमित, बलबीर, कपिल व अन्य ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव बरटा निवासी अजय ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 16 मई को आरोपी गौरव ने हनुमान वाटिका में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसपर व उसके दोस्त दीपक व हिम्मत पर डंडे, ईंटों व कड़े से हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में गांव चंदाना निवासी बलबीर शर्मा ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसका लड़का दीपक आईटीआई कैथल में कारपेंटर का कोर्स कर रहा है। 20 मई को शाम पांच बजे वह चिल्ड्रन पार्क में खेलने के लिए गया था। वहां पर दीपक का दोस्त मोहित पहले से ही मौजूद था वहां पर मोहित के साथ अन्य तीन-चार अज्ञात लड़के झगड़ा कर रहे थे। मोहित को देखकर दीपक बीच बचाव करने लगा तो अज्ञात लड़कों ने दीपक पर क्रिकेट बैट व डंडे से हमला कर दिया। दीपक के सिर में बैट से गहरी चोट लगी हुई है व उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौथे मामले में गांव हजवाना निवासी संजीव ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 19 मई को आरोपी बलकार, महावीर व गुरमेल ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।