फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against teenager for rape and threat

Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म, धमकी में किशोर के खिलाफ केस

Sat, 29 Jun 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Case against teenager for rape and threat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किशोरी से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी प्रकार के दूसरे मामले में किशोरी से छेड़खानी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पहले मामले में एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शहर के ही एक 17 वर्षीय किशोर के साथ एक ही शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही है। आरोपी किशोर 15 जून को उसकी बेटी को करनाल रोड स्थित अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, दूसरे मामले में किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने गांव भागल निवासी आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि थाना चीका अंतर्गत के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत के अनुसार उपरोक्त आरोपी अकसर उसका पीछा करता था। करीब 20 दिन पहले आरोपी ने बस में गलत हरकत करते हुए उससे छेडख़ानी की। 26 जून को भी आरोपी ने छेड़खानी की व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट व धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस



कैथल। महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 जून को सुबह करीब 11 बजे आरोपी जंगीर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सोनिका ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed