फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against principal for assaulting a teenage girl

Kaithal News: किशोरी से मारपीट में प्रधानाचार्य पर केस

Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Case against principal for assaulting a teenage girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगर के एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य की ओर से सातवीं कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने जुवेनाइल एक्ट के तहत स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने भी स्कूल में पहुंचकर इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। दूसरी ओर मामले में सफाई देते हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि क्लास के बच्चों की शिकायत पर उन्होंने उसे अपने पास बुलाकर डांटा था।

पूंडरी थाने में मामले को लेकर दी गई शिकायत में किशाेरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल में पढ़ती है और वो भी इस स्कूल में नौकरी करती है। महिला ने आरोप लगाया कि 28 मार्च को स्कूल प्रधानाचार्य ने उसकी बेटी को कार्यालय में बुलाया और बुरी तरह से मारपीट की। उसकी बेटी रोती-रोती उसके पास आई और प्रधानाचार्या द्वारा पिटाई की जानकारी दी। जब उसने प्रधानाचार्य से मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि इसे तो सबक सिखा दिया, तुझे भी नौकरी से निकाल देंगे। फिर उन्होंने पुलिस चौकी में भी शिकायत दी, लेकिन वहां पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी को इस संबंध में शिकायत दी, जिसके बाद अब केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्ची के क्लास के अन्य बच्चों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वो उनके साथ शरारत करती है। इसी के चलते बच्ची को कार्यालय में बुलाकर केवल डांटा गया था। उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में पुलिस को पीड़ित किशोरी की मां ने शिकायत दी थी। इसके बाद यह शिकायत एसपी कार्यालय में पहुंची। एसपी कार्यालय में शिकायत आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट-74 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं है। -सुरेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, पूंडरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed