{"_id":"66566fab930e508a94050024","slug":"case-against-four-for-assault-and-threat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-399625-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट व धमकी के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट व धमकी के मामले में चार पर केस
Wed, 29 May 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 29 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फतेहपुर निवासी जीतो ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि आरोपी जंजीरा, बीता, राजो व विनोद ने उससे व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की और उन्हें चोटिल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज
कैथल। चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव से अज्ञात आरोपी 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 मई को सुबह के समय अज्ञात आरोपी उसकी 17 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के आधार पर लड़की की तलाश की जा रही है। संवाद