फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against five people from in-laws side

Kaithal News: ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस

Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case against five people from in-laws side
कलायत। विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप मेंं पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि विवाह के दौरान वह एमएससी फिजिक्स तक पढ़ी लिखी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने 12वीं पास वर को एमबीए तक पढ़ा लिखा बताकर व हरियाणा पुलिस मेंं सब इंस्पेेक्टर का पेपर पास बताकर विश्वासघात किया। इतना ही नहीं विवाह उपरांत ससुराल पक्ष ने पीएचडी पर रोक लगाने के साथ-साथ अलग-अलग ढंग से प्रताड़ित किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाह में फारच्यूनर गाड़ी न देने पर उनके साथ निरंतर प्रताडऩा की। ससुराल पक्ष ने साजिश के तहत उसे पति के साथ कैथल में किराये के मकान में रहने के नाम पर ससुराल से निकाला दिया। इस दौरान पति उसे किराये के घर में अकेला छोडक़र अपने अंबाला के कस्बे साहा मेंं फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस



ंकैथल। दहेज प्रताड़ना में पुलिस ने पीडि़ता के ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 2021 में उसकी शादी प्रिंस नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। जांच अधिकारी रीना ने बताया कि ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed