फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Case against 30 accused in four cases of assault and threat

Kaithal News: मारपीट, धमकी के चार मामलों में 30 आरोपियों पर केस

Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Case against 30 accused in four cases of assault and threat
कैथल। मारपीट करने और धमकी देने के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव धेरडू निवासी मामू राम ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 24 मई को शाम करीब छह बजे आरोपी करणी व 10-12 अन्य लडक़ों ने उसे रास्ता रोककर डंडे, लाठी व गंडासी से पीटकर चोटें मारी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में ढांड निवासी सुखबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 मई को सुबह करीब 11 बजे मीनू, सरोज, गुर्जर, कमलेश, नंदू, अमल, कालू व आठ अन्य लोगों ने उसे झगड़ा कर चोटें मारी। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में ढांड निवासी अजमेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को आरोपी काला ने उससे व उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की। आरोपी ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मामले में गांव फरल निवासी प्रवीन ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 24 मई को सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी मंगत राम ने उसे व उसके चाचा को ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed