{"_id":"66381555c0ec4e4f2802a3a7","slug":"car-overturned-in-mines-due-to-dozing-off-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115327-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नींद की झपकी आने से खदानों में पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नींद की झपकी आने से खदानों में पलटी कार
Mon, 06 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 06 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। टीक ओवरब्रिज के निकट नींद की झपकी आने से कार खदानों में पलट गई। इस दौरान सूचना पर पहुंचे यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने घायल युवती को कैथल के सिग्नस अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवती के परिजनों ने जान बचाने को लेकर यातायात पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को भिवानी निवासी एंजल नाम की युवती कार में कुरुक्षेत्र से कैथल आ रही थी। जैसे ही कार टीक ओवरब्रिज के निकट पहुंची तो अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई और कार सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार युवती को गहरी चोट आई। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के एसआई रमेश चंद्र, एसआई शमशेर सिंह, एचसी विक्रम सिंह की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंनें युवती को कार से बाहर निकालकर सिग्नस अस्पताल पहुंचाया।