{"_id":"6609babb099bb6538705f6c6","slug":"car-collided-with-a-tree-but-air-bag-saved-life-kaithal-news-c-18-1-knl1004-358224-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेड़ से टकराई कार, पर एयर बैग ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेड़ से टकराई कार, पर एयर बैग ने बचाई जान
Mon, 01 Apr 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पूंडरी से ढांड रोड पर शुक्रवार देर शाम को गुरुकुल के पास अनियंत्रित होकर एक कार सड़क के साथ गहरे गड्ढों में उतरकर पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि एयर बैग खुल जाने से कार चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, जींद निवासी विक्रम शुक्रवार को देर शाम कुरुक्षेत्र से जींद के लिए अपनी कार में जा रहा था। गुरुकुल पूंडरी के पास कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार सड़क के साथ लगते गहरे गड्ढों में उतरकर पेड़ से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस बीच कार के एयर बैग खुल गए।
इस वजह से कार चालक विक्रम की जान बच गई। हादसे से कार भले क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन एयर बैग ने चालक की जान बचा ली।