{"_id":"67823966bc4e42877b0be84f","slug":"car-accident-on-assandh-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557941-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: असंध मार्ग पर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: असंध मार्ग पर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
Sat, 11 Jan 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद से असंध मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया परेशानी बनी है। शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन चालक ने अधूरे काम को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
उसने बताया कि राजौंद से असंध मार्ग पर बिरला ओपन माइंड स्कूल के निकट पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुलिया निर्माण बीच में छोड़ दिया है। ठेकेदार के इस अधूरे कार्य के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पुलिया की दीवार ही नहीं बनाई गई है। इससे सड़क पर भी कटाव हो गया है।
इस स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरे खदानों में उतरकर पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसे में वह काफी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक या अन्य यात्रियों संबंधित जानकारी प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
इस पर मौके पर मौजूद सुरेश राणा ने बताया कि उन्होंने सीवरेज लाइन से पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार से सड़क निर्माण के समय अनुरोध किया था कि पुलिया का निर्माण कार्य पूरा किया जाए, लेकिन उनके अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया। राहगीरों व नागरिकों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल इस अधूरे पड़े पुलिया निर्माण कार्य को पूरा करने को कहा है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ