फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   canter driver arrested with 128 KG doda post

128 किलो 600 ग्राम डोडापोस्त के साथ कैंटर चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
canter driver arrested  with 128 KG doda post
पुलिस ने 128 किलो 600 ग्राम डोडापोस्त के साथ एक कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडापोस्त की अनुमानित कीमत साढ़े छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश से नशा खरीदकर हरियाणा और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में इसकी सप्लाई किया जाता था। इसके लिए आरोपियों ने कैंटर में लोहे का विशेष बाक्स बनवाया था।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ड्रेन पुल चीका रोड कैथल के पास मौजूद थी, जहां पर जांच के लिए कैथल साइड से आ रहे एक बंद बाडी के आयशर कैंटर को रुकवाया गया। जांच के दौरान पुलिस को कैंटर के अंदर लोहे की बनी विशेष केबिन दिखाई दी, जिसके अंदर से सात कट्टों में 128 किलो 600 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक सोहन लाल उर्फ मोनी निवासी औंगद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कैंटर को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कैंटर के मालिक गुरमीत सिंह उर्फ मीतू निवासी औंगद द्वारा नशे की तस्करी करने के लिए कैंटर की खुली बॉडी उतरवा कर बंद बॉडी लगवाई गई है। इसके अगले हिस्से में लोहे की चद्दर वेल्ड करवाकर गोपनीय केबिन तैयार करवाया गया है और आरोपी मध्य प्रदेश से नशा खरीदकर पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के अनुसार कैंटर चालक की गिरफ्तारी के बाद अब मालिक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed