{"_id":"5edfcc0a8ebc3e43202751b1","slug":"candy-baba-froud-7-26-crore-in-kaithal-kaithal-news-knl33599187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल के तीन युवकों के ग्रुप से है 7.26 करोड़ रुपये की ठगी का कैंडी बाबा पर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के तीन युवकों के ग्रुप से है 7.26 करोड़ रुपये की ठगी का कैंडी बाबा पर ठगी का आरोप
विज्ञापन
कैथल। वर्ष 2018 में सस्ते सोने के लालच में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में आरोपी कैंडी बाबा की फरीदाबाद में हुई गिरफ्तारी से कई लोगों में उम्मीद जगी है। अकेले कैथल में करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी का अनुमान लगाया गया था। इस मामले की जांच साइबर सैल पंचकुला द्वारा भी की जार रही है।
कैथल के गांव प्यौदा गांव निवासी सुरेंद्र पहलवान ने बताया कि उनके 20 से 22 लोगों के ग्रुप से करीब 7.26 करोड़ रुपये की ठगी की थी। उसने बताया कि उनका तीन दोस्तों सुरेंद्र, बिजेंद्र दूब्बल व विकास ढांडा कुल्तारण का ग्रुप है। वे कैंडी बाबा से दिसंबर 2017 में मिले थे। जहां उसने उन्हें कहा था कि वह 22 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सोना दे देगा। जो मार्केट में करीब 30 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है। शुरू में उन्होंने उसे 22 लाख रुपये दिए। जिसके बदले एक सप्ताह बाद उन्हें एक किलो सोना दे दिया।
डेरे पर सोने की वीडियो दिखाई
वे इस सोने को शाहाबाद व कुरुक्षेत्र के बीच कैंडी बाबा के डेरे से लेकर आते थे। उसे 25 किलो सोने की वीडियो दिखाई और कहा कि वह इसे उन्हें उसी दर पर दे देगा। इसके बाद वे करीब 8 करोड़ रुपये एकत्रित करके उसके पास ले गए। उसने मौके पर ही 1 किलो सोना उन्हें दे दिया और बाकि बीस दिन बाद देने को कहा। इसके बाद वह उन्हें नेपाल ले गया। वहां करीब 5 लाख रुपये ओर खर्च करवा दिए। बाद में फिर से इंडिया आ गए। यहां आने के बाद भी वह आगे से आगे का समय देता रहा। लेकिन ना तो उनके रुपये दिए और ना ही सोना। उसने बाद में सात चैक एक-एक करोड़ रुपये के दिए।
विज्ञापन
डेरे पर ताला लगाया तो हाथ जोड़ने लगा कैंडी बाबा
सुरेंद्र ने बताया कि जब उन्हें उनके रुपये नहीं लौटाए तो उन्होंने उसके डेरे पर ताला लगा दिया। बाद में वह फिर हाथ-पैर जोड़ने लगा। इसके बाद कैथल में एक बड़े राइस मिल मालिक के घर पर उसके साथ सोने को लेकर लेन-देन करने वाले करीब 20-25 लोगों की बैठक हुई। जिसमें लगभग 50 करोड़ रुपया कैथल के लोगों का उसकी ओर निकला। उसने हर सप्ताह 5 करोड़ रुपये देने की हामी भर ली। इसके बाद वह फरार हो गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर सैल पंचकुला सहित कैथल में दी। उनकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
अब उन्हें कैंडी बाबा की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। उन्हें पुलिस-प्रशासन से उम्मीद है कि उनकी ठगी गई राशि बरामद करवाई जाएगी। क्योंकि सभी लोगों ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से रुपये एकत्रित कर कैंडी बाबा को दिए थे। जो ठगी के बाद फरार था। इस संबंध में एसपी शशांक सावन ने कहा कि उन्हें अभी इस बारे में जानकारी नहीं है। जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।