फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cancer patients are increasing and 718 are affected.

Kaithal News: बढ़ रहे कैंसर मरीज 718 हैं प्रभावित

Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients are increasing and 718 are affected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2018 से अब तक 718 मरीज मिले हैं। इन सभी मरीजों को बस पास और पेंशन की सुविधा दी जा रही है। वहीं, गत वर्ष में कैंसर के 224 नए केस आए हैं। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास कैंसर पीड़ितों की मौत का कोई सही आंकड़ा नहीं है। ये मरीज बीकानेर, अंबाला और चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई से इलाज करवा हैं।

कैंसर मरीजों के लिए सरकार की तरफ से रोडवेज में फ्री सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसलिए विभाग से बस पास बनवाने के लिए आने वाले लोगों में कैंसर की पुष्टि होने पर विभाग की ओर से ये आंकड़ा दर्ज किया गया है। वहीं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस सात नवंबर यानि वीरवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में अब तक 672 मरीजों के बस पास रिन्यू हुए हैं। 206 केस इस साल नए आए हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए यह आंकड़ा बढ़ सकता है। जागरूकता के अभाव में लोग बीमारियों की जांच कराने की बजाय लापरवाही बरत रहे हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अब तक 672 कैंसर मरीजों का आंकड़ा विभाग के पास है। कैंसर से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसमें बचाव के संबंध में जानकारी दी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डरें नहीं, समय पर जांच करवाएं ः विश्व कैंसर दिवस हर वर्ष चार फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके रोकथाम के उपायों पर ध्यान देना है। सीवन सरकारी अस्पताल के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. हरकीरत सिंह ने बताया कि कैंसर एक घातक बीमारी है, लेकिन सही समय पर पहचान और उपचार से इसे रोका जा सकता है।


उन्होंने बताया कि तंबाकू, शराब, अस्वस्थ आहार और प्रदूषण कैंसर के मुख्य कारणों में से हैं। समय पर जांच और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।





उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति सतर्क रहकर लोगों को जागरूकता फैलाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि इसकी रोकथाम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed