{"_id":"66ad772529342341ea03ecc7","slug":"canal-is-full-but-no-water-in-miner-anger-among-farmers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-444557-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नहर लबालब पर माइनर में नहीं पानी, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नहर लबालब पर माइनर में नहीं पानी, किसानों में रोष
Sat, 03 Aug 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
कलायत। कलायत उपमंडल के किसान पानी को तरस रहे हैं। किसान मामू राणा, सुशील कुमार, मांगे राम, सुरेन्द्र, अशोक, राजेंद्र, गोपाल व सोमपाल राणा का कहना है कि उन्होंने अपने धान की रोपाई तो कर दी, लेकिन माइनर में पानी ही नहीं आया। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण लगाई हुई धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
सिरसा ब्रांच नहर तो पूरी तरह से पानी से लबालब चल रही है पर विभाग ने पैरलल माइनर में पानी छोड़ा ही नहीं। न ही सिंचाई विभाग ने किसानों को बरसाती मोघे अलॉट किए। इसके कारण से खेतों में खड़ी धान की फसल सूख गई है। नाराज किसानों का यह भी कहना है कि बढ़ी महंगाई में जैसे-तैसे कर उन्होंने अपने खेतों में धान की फसल लगा तो दी है लेकिन इन खेतों में पानी न मिलना किसान को रुला रहा है। इस क्षेत्र के किसान या तो बरसात या फिर नहरी पानी पर ही आश्रित हैं। इस बार अभी तक सही बरसात हुई नहीं और सिंचाई विभाग माइनर में पानी छोड़ नहीं रहा। अब वे मुख्यमंत्री के दरबार में जाएंगे। नहरी विभाग अधिकारी खुशी राम ने बताया कि माईनर में लीकेज की समस्या आ रही थी। जल्द ही ठीक करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। संवाद