फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Camps for Kanwariyas have been organized for years

Kaithal News: कांवड़ियों के लिए वर्षों से लगा रहे शिविर

Fri, 07 Jul 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Camps for Kanwariyas have been organized for years
कैथल। हर वर्ष सावन माह में नीलकंठ मंदिर सेवा संस्था कावड़ियों के लिए शिविर लगाती है। इसमें दूर-दराज से आने जाने वाले कांवड़िये विश्राम करते हैं।
विज्ञापन


वीरवार को भी संस्था के सदस्यों ने श्री नीलकंठ महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिविर लगाया। शिविर में कांवड़िये आने भी शुरू हो गए हैं।

नीलकंठ मंदिर सेवा संस्था के संस्थापक कृष्ण लाल सैनी ने बताया कि संस्था की शुरुआत 16 साल पहले हुई थी। उस समय संस्था में पांच सदस्य थे। अब संस्था में 40 सदस्य हैं, जो हर वर्ष शिविर में सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर शुरू होेने के साथ कांवड़ियों के लिए भंडारा का भी शुभारंभ किया गया है। यह शिविर 16 जुलाई तक चलेगा। पिछले 16 वर्षों से सेवा जारी है, जिसके लिए सभी सदस्य जुटते हैं।


संस्था के प्रधान संजय गर्ग ने कहा कि उनका शिविर लगाने का उद्देश्य शिवभक्तों की सेवा करना है। सभी सदस्यों के सहयोग से चंदा इकट्ठा करके शिविर लगाया जाता है। इसमें हर रोज 50 से 60 कांवड़िये विश्राम करते हैं। इसके बाद अपने गतंव्य की ओर बढ़ते है। उन्होंने कहा कि सावन माह में प्रशासन को कावड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने चाहिए ताकि किसी भी शिवभक्त को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed