फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Camp is a powerful medium for personality development of students: Dr. Anand

शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम : डॉ. आनंद

Mon, 16 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Camp is a powerful medium for personality development of students: Dr. Anand
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रविवार को कई सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एनएसएस समन्वयक डॉ.आनंद कुमार ने शिरकत की। उन्होंने शिविर की गतिविधियों व दिनचर्या की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर के माध्यम से समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. आनंद ने शिविर के दौरान चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उनमें सेवा भावना को मजबूत बनाते हैं। शिविर के दूसरे सत्र में लवजिन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच चक्कू लदाना ने विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों की ओर से रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिवार ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed