फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Came to power, employs one in every family : Bishnoi

सत्ता में आए तो हर परिवार में एक को रोजगार : बिश्नोई

Fri, 20 Jun 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/ कैथल Updated Fri, 20 Jun 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Came to power, employs one in every family : Bishnoi
हरियाणा जनहित कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राव सुरेंद्र सिंह द्वारा नई अनाज मंडी में आयोजित रैली हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने ऐलान किया कि उनकी सरकार आने पर प्रदेश के हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन


रैली में अपने संबोधन में हजकां सुप्रीमो इनेलो एवं कांग्रेस पर जमकर बरसे। लेकिन भाजपा पर बोलने से बचते रहे। उन्होंने हाथ जोड़कर केवल इतना कहा कि यदि उनके साथ धोखा होता है तो जनता उनका साथ दे।
विज्ञापन


इससे पूर्व रैली में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ उनका स्वागत किया तथा फूलमालाएं पहनाईं। रैली के आयोजक राव सुरेंद्र सिंह ने कुलदीप बिश्नोई का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रैली को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार को जिताने पर वे जनता के आभारी हैं।

देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। इसी कारण जनता ने उन्हें पीएम चुनकर सही निर्णय लिया है। मोदी महंगाई पर नियंत्रण कर सकते हैं, ईमानदार हैं तथा देश के वर्तमान हालात सुधार सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता ने जितना जोश सांसद चुनने में दिखाया है, उतना ही जोश विधायक चुनने में भी दिखाएं। बिश्नोई ने कहा कि अकसर उनके साथ बड़े धोखे हुए हैं।

इसीलिए वे अब जनता के पास न्याय मांगने आए हैं। अगर एक बार फिर उनके साथ धोखा हुआ तो जनता साथ दे। क्योंकि उन्होंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है।

इसके लिए उप-मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तक पद छोड़े। उन्होंने कहा कि कैथल विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। आखिर यहां का विकास कब होगा। यहां के नेता चुनाव के समय वादे तो कर लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें निभाते नहीं है।

प्रदेश सरकार ने जनता का शोषण करने का काम किया है। इनेलो पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो के कार्यकाल में गुंडा गिर्दी इतनी हावी थी कि सरेआम लोगों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जे किए जाते थे और कब्जाधारियों को सरकार का समर्थन प्राप्त था।

प्रदेश में लूटपाट, फिरौती की घटनाएं व महिलाओं की प्रतिदिन अस्मत लूटी जाती थी और जो इनके खिलाफ आवाज उठाता, उसकी आवाज दबा दी जाती थी।

जनता इनेलो की इस राजनीति को भूली नहीं है। मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, बलकार पूंडरी, पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी, प्रदीप हरित, पूर्व विधायक डीडी अत्री, पूर्व विधायक शशी परमार, नरेश ढांडे, दिनेश राणा, रणधीर गुर्जर, राजपाल गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर, शमशेर सैनी, जग्गन गुर्जर, अनिल सैनी सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

पार्टी का आदेश हुआ तो लड़ूंगा चुनाव: सुरेंद्र सिंह
हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी का गठबंधन रहे या न रहे लेकिन कैथल से हजकां ने किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राव सुरेंद्र सिंह को संभावित उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

गठबंधन में यदि कैथल सीट हजकां के खाते में आती है तो निश्चित तौर पर राव सुरेंद्र सिंह हजकां के उम्मीदवार होंगे। रैली में उमड़ी भीड़ से उत्साहित हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिशभनोई ने कहा कि कैथल की जनता राव सुरेंद्र को विधायक बनाकर भेजे। मंत्री बनाने का काम उनका होगा।

इसके अलावा कैथल का विकास आदमपुर से अधिक होगा। उन्होंने कहा कि अगर वे सीएम बने तो राव सुरेंद्र सिंह सुपर सीएम होंगे। इसलिए राव सुरेंद्र सिंह को विधानसभा भेजें।

राव सुरेंद्र सिंह के पिता ने भी चुनाव लड़ा, उन्होंने भी चुनाव लड़ा लेकिन अभी तक शायद विधानसभा पहुंचने का अवसर नहीं मिला। इस बार मौका है राव सुरेंद्र सिंह को विधानसभा में भेजने का काम करें।

वहीं रैली के संयोजक राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वे पार्टी के हर आदेश को मानने को तैयार हैं। उन्हें टिकट मिला तो वे निश्चित रूप से कैथल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अबकी बार कुलदीप सरकार, ये नारा नहीं स्वीकार : विज

पूंडरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व अंबाला से विधायक अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में अबकी बार कुलदीप सरकार हजकां का ये नारा हमें (भाजपा को) स्वीकार नहीं है।

डाक्टर भीम राव अंबेडकर तकनीकी शिक्षा संस्थान पूंडरी में डिप्लोमा वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व विज वीरवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक भाजपा-हजकां गठबंधन टूटा नहीं है। लेकिन हजकां ने ये नारा दे दिया है कि अबकी बार कुलदीप सरकार।

उन्होंने कहा कि यदि नारा देना ही था तो उनको कहना चाहिए था कि अबकी बार भाजपा-हजकां सरकार। हजकां के इस नारे पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए विज ने साफ कर दिया कि उन्हें ये स्वीकार नहीं है कि प्रदेश में कुलदीप की सरकार हो।

उन्होंने कहा कि सारे देश में मोदी की सुनामी में जिस किसी पार्टी ने भाजपा से गठबंधन किया वो तर (जीत) गई। लेकिन हरियाणा में हजकां और उसका नेता कुलदीप बिश्नोई इस सुनामी के बावजूद अपना अस्तित्व तक नहीं बचा पाये।

ऐसे में ये सवाल खड़ा हो गया कि जिसे गठबंधन ने मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करना था, क्या उसके नेतृत्व में जो गठबंधन हासिल करना चाहता है (प्रदेश को कांग्रेस राज से मुक्ति दिलाना) वो हम हासिल कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हजकां से गठबंधन रहेगा या नहीं ये निर्णय सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड को लेना है। प्रदेश के नेताओं ने अपनी राय से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अवगत करवा दिया है, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है, जिसका प्रणाम हमें इस लोकसभा चुनावों में मिल चुका है। भाजपा प्रदेश की 72 विधानसभा सीटों में से 52 पर विजयी रही है तथा 11 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही है।

अच्छे दिन आने वाले है नारे पर उन्होंने कहा कि 65 साल की गंदगी को 5 दिनों में तो साफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ये काम करने वाली सरकार है और इसके नतीजे निकलेंगे।


समय लगेगा। बजट तो आने दीजिए फिर बात करना। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में देश की 125 करोड़ लोग अच्छे दिनों को महसूस करेगा।

इस मौके पर उनके साथ शिक्षा संस्थान के चेयरमैन यशपाल वालिया, एडवोकेट गौरव वालिया, भाजपा नेता रणधीर गोलन, सुभाष हजवाना, दर्शन अहलुवालिया, राममूर्ति सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed