फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Called for planting saplings with the slogan of save environment

Kaithal News: पर्यावरण बचाओ के नारे संग पौधे लगाने का किया आह्वान

Tue, 09 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Called for planting saplings with the slogan of save environment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विकलांग अधिकार समिति जिला कैथल से जुड़े दिव्यांगजनों ने सोमवार को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया। दिव्यांगजनों ने हनुमान वाटिका और पार्क में लोगों को पौधे वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण का आह्वान कर पौधे भी लगाए। पर्यावरण बचाओ के नारे लगाए।

गौरतलब है कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों अपनी मन की बात में देशवासियों से पौधरोपण के लिए आह्वान किया था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए जिले के दिव्यांगजनों ने पौधरोपण का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


विकलांग समिति से जुड़े दिव्यांगजनों ने जहां कैथल की हनुमान वाटिका और जवाहर पार्क में पौधरोपण करने की शुरुआत की है और लगभग 60 से 70 पौधे लगाए। वहीं पार्क में लोगों को पौधरोपण करने की भी अपील की। दिव्यांगजनों द्वारा लोगों में पौधे वितरित करके उन्हें अपने घरों के प्रांगण और सार्वजनिक जगहों पर लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम पौधे लगाएंगे तो वातावरण में अधिक ऑक्सीजन होगी और सभी लोग स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल जिला विकलांग अधिकार समिति के अध्यक्ष महावीर ढुल, महासचिव दिनेश सिरोही, सदस्य राममेहर शर्मा और रविंद्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में कहा कि उन्होंने अपनी माता के नाम पर पौधरोपण किया और देशवासियों से भी अपने परिजनों की याद में यह बच्चों के जन्म दिवस और अन्य शुभ मौके पर पर्यावरण को बचाने और पूरे वातावरण को शुद्ध करने को लेकर पौधे लगाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि हम दिव्यांगजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पौधरोपण के आह्वान को लेकर जिला के शहर और गांव में सामूहिक जगहों व पार्को में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधरोपण का अभियान शुरू कर दिया। इसके साथ-साथ वह सभी पार्कों और सामूहिक जगहों पर जाकर लोगों में पौधे वितरित कर रहे हैं।


कैथल की हनुमान वाटिका में एक बैठक कर रहे समाजसेवी जगमोहन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों द्वारा लोगों को पौधरोपण के बारे में जागरूक करने और पौधरोपण का अभियान चलने की कार्रवाई को देखकर वह बहुत प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि जब दिव्यांगजन पर्यावरण को बचाने को लेकर पौधरोपण कर रहे हैं, तो हम लोगों को भी इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने भी लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर रामेहर शर्मा, रविंद्र, बुच्ची, विकास, राहुल, प्रेमचंद, पंकज, रामलाल, रिंकू, सुरेंद्र आदि लोग

उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed