कलायत। भाजपा बालू मंडल की बैठक जिला प्रभारी अमर पाल राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और प्रत्येक कार्यकर्ता से अभियान को गंभीरता व सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।
साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल प्रभारी राममेहर शर्मा बालू मंडल के दोनों महामंत्री कुलदीप चौशाला, शमशेर बालू, राजेश बालू, जसवंत, रघुबीर शर्मा, राजपाल, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण बालू, गुरदास चौशाला, मनोज ढांडा, जोरा राम ढुल, सुरेश सरपंच गुलियाना, देवीप्रसन शर्मा, दीपक जांगड़ा, कोकी चौशाला, रणधीर शर्मा, कृष्ण गुलियाना, लीला राम कमालपुर, रामलाल वजीर नगर, बलजीत बालू, कृष्ण कुमार, सुरेश प्रजापत, बलबीर खेड़ी शेरखां, अजमेर ढांडा और धर्मवीर चौशाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा कैथल जिला प्रभारी अमर पाल राणा