फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Call for participation for Youth Parliament

Kaithal News: युवा संसद के लिए भागीदारी का आह्वान

Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Call for participation for Youth Parliament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय महाविद्यालय कैथल को विकसित भारत युवा संसद 2025 के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। यह जानकारी कॉलेज के प्रा़चार्य मनोज भांबू ने दी है। बताया कि युवाओं को अपने संपूर्ण विकास के लिए अधिक से अधिक भागेदारी युवा संसद के लिए करनी चाहिए।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरु युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस के लिए युवा 27 फरवरी से नौ मार्च तक माई भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा के भागेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में प्रजातांत्रिक मुल्यों, नेतृत्व के गुण और राष्ट्रीय एकता के भाव विकसित होते हैं। इसीलिए युवाओं को युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शुरू किये गये विकसित भारत युवा संसद 2025 में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। यदि किसी प्रतिभागी को किसी भी प्रकार की जिज्ञासा इस कार्यक्रम के संबंध में हो तो उसकी जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी अथवा नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों से संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील

कैथल। ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ मंत्र के माध्यम से फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण के लिए जिला खेल अधिकारी राजरानी ने आह्वान किया है। उन्होंने सभी साइक्लिंग क्लबों/ समूहों को फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित कर फिट इंडिया डाट जीओवी डाट इन पर विजिट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एक सहायक वातावरण को बढ़ावा देना है ताकि युवा शारीरिक फिटनेस की इन गतिविधियों में शामिल हो सकें। साथ ही अनुभव साझा कर सकें। इस प्रयास से साइकिलिंग को लोग बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में हम नमो फिट इंडिया साइक्लिंग क्लब और नमो फिट इंडिया यूथ क्लब सदस्यों का आह्वान किया कि वे सभी खेलो इंडिया केंद्रों और खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों के पंजीकरण को सुविधाजनक बनाने में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed