{"_id":"6694718b9a177c77440a4fc7","slug":"call-for-complete-boycott-of-polythene-bags-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430902-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पॉलिथीन बैग का पूर्णरूपेण बहिष्कार करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पॉलिथीन बैग का पूर्णरूपेण बहिष्कार करने का आह्वान
Mon, 15 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग एवं लायंस क्लब कैथल सिटी के संयुक्त तत्वावधान में कपिस्थल आश्रम कैथल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण करने के साथ पॉलिथीन बैग का पूर्णरूपेण बहिष्कार करने का आह्वान किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय इकाई के सचिव भारत खुराना ने बताया कि वन अधीक्षक महेंद्र सिंह कैथ के मार्गदर्शन में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों व लायंस क्लब कैथल सिटी के पदाधिकारियों ने सामाजिक हित को ध्यान में रखकर पौधे लगाएं हैं। लायंस क्लब कैथल सिटी के प्रधान रविंद्र सिंह एडवोकेट ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पहाड़ों, नदियों व जंगलों के पुनरुद्धान पर विशेष ध्यान देने की बात पर बल देने के साथ साथ पॉलिथीन बैग का पूर्णरुपेण बहिष्कार करने का पुरजोर तौर पर आह्वान किया।
महेंद्र सिंह कैथ, वन अधीक्षक, कैथल ने समाज के सभी जागरूक लोगों को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व का स्मरण करवाते हुए उन्हें अपने परिजनों के प्रत्येक जन्मदिवस पर पौधा लगाने की सद्प्रेरणा दी। लायंस क्लब, कैथल सिटी के माननीय सचिव दयानंद चावला ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जंगलों के संरक्षण तथा नदियों के अस्तित्व से ही मानव जीवन का अस्तित्व बना रह सकता है। पवन शर्मा एडवोकेट ने कहा कि संतुलित पर्यावरण हमारा संरक्षक है तथा पर्यावरण को बचाने के लिए हमें सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे।