फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cadets participating in the tracking camp were honored

Kaithal News: ट्रैकिंग शिविर के प्रतिभागी कैडेटों को किया सम्मानित

Sat, 10 Feb 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Cadets participating in the tracking camp were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में शुक्रवार की सुबह प्रार्थना सभा में स्कूल का सालाना एनसीसी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच गगनदीप सिंह ने शिरकत की। सरपंच, प्रधानाचार्य, एसएमसी प्रधान राजेंद्र कुमार, उप प्रधान रमेश कुमार ने 15 बेस्ट कैडेट्स को ट्रॉफी और 25 कैडेट्स को सर्टिफिकेट में ए ग्रेड के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने कहा कि एनसीसी का ए सर्टिफिकेट में कैडेट्स को ए ग्रेड प्राप्त करने के लिए एनसीसी की लिखित परीक्षा, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिलता है। जिन कैडेट्स ने राष्ट्रीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत में भाग लिया या जिन्होंने राष्ट्रीय ट्रैकिंग शिविर नैनीताल में भाग लिया था, उनको यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन

सरपंच गगन दीप सिंह ने कहा कि कैडेट ने अपनी उपलब्धि से स्कूल, गांव और अभिभावकों का मान बढ़ाया है। स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी तरह की गतिविधियों को जमीनी स्तर करने से स्कूल का नाम प्रदेश स्तर पर चमका है। इसके लिए स्कूल प्राचार्य और स्टाफ भी बधाई के पात्र है। प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने कहा किसी भी कार्यक्रम की सफलता अनुशासन पर निर्भर करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने की। कार्यक्रम में गांव के पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह, दलजीत सिंह, विजय गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed