फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cabinet Minister Krishna Lal Pawar gave instructions to the officers

Kaithal News: कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Krishna Lal Pawar gave instructions to the officers
कैथल। हरियाणा के विकास एवं पंचायत और खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के हरियाणा दौरे के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली परियोजना का शिलान्यास करने के लिए आ रहे हैं। आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा में आते हैं, बड़ी सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रदेश को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

इसमें पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। जो लोग कैथल से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, उनके कार्यक्रम में पहुंचने के संबंध में किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व यातायात संबंधी तैयारियों को गंभीरता से करें। जाम आदि की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में विधायक पूंडरी सतपाल जांबा, डीसी प्रीति, एसपी राजेश कालिया सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर व अन्य मौजूद रहे।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लगाई ड्यूटियां-इससे पहले पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर के साथ भाजपा कार्यालय में जिले की कोर ग्रुप की बैठक लेने पहुंचें। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। मंत्री कृष्ण पंवार ने जिले में भाजपा के बनाए गए मंडलों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं को 14 अप्रैल को यमुनानगर में आयोजित होने वाले डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह को लेकर ड्यूटियां सौंपी।

उन्होंने कहा कि कैथल जिले की इस रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता व आमजन भाग लें। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को करोड़ों रुपये के विकास कार्याें की सौगात देंगे। जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार को जिले में प्रधानमंत्री के दौरे के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम में जिले से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। बैठक में विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह, सुभाष हजवाना सहित कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed