फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bycicle club, making wall, needy people, kaithal

नेकी की दीवार से तन ढांप सकेंगे जरूरतमंद लोग

Fri, 14 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 14 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
bycicle club, making wall, needy people, kaithal
हीद स्मारक के निकट नेकी की दीवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कैथल बाई साइकिल क्लब की ओर से शनिवार को नेकी की दीवार का शुभारंभ किया जाएगा। क्लब द्वारा फैसला लिया गया है कि शहर के सक्षम लोगों से अपने अतिरिक्त वस्त्रों को इस दीवार के माध्यम से दान देने की अपील की जाएगी। ताकि लोग अपने अतिरिक्त कपड़े यहां टांग सकें। वहां से जरूरतमंद लोग उसे लेकर पहन सकें। यह नेकी की दीवार शहर में पहली बार पार्क रोड पर स्थित शहीद स्मारक पर स्थापित की जाएगी। बाई साइकिल क्लब के सदस्यों ने इसको लेकर अपनी तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाई साइकिल क्लब के सदस्यों का मानना है कि ऐसा करने से आपसी भाईचारा और सौहार्र्द बढ़ेगा। साथ ही गरीब बच्चों में इकट्ठे हुए कपड़ों को वितरित किया जाएगा। क्लब के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए कपड़ों को नेकी की दीवार पर टांगकर उनकी सहायता करें। इस मौके पर सचिन, टेक चंद वर्मा, रमेश प्रजापति, संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश सैन, नवीन मल्होत्रा, रूपलाल, राजेंद्र तंवर, पवन शर्मा , श्रवण कुमार, रोहित शर्मा, महेश बंसल, तनुज गुप्ता, जितेंद्र बंसल, शीतल भारद्वाज, सुरजीत सिह, विक्की गोयल, तेजेंद्रपाल भाटिया, रमेश गोयत, पंकज, संजीव कुमार, सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


10 सदस्यों से बना क्लब वर्तमान में 60 के करीब
कैथल बाई साइकिल क्लब की स्थापना को करीब एक साल पूरा होने वाला है। इसकी शुरूआत पिछले वर्ष नवंबर में हुई थी। इसकी शुरूआत तत्कालीन डीसी केएम पाड़ुरंग और एसपी कृष्ण मुरारी की अध्यक्षता में की गई थी। साइकिल क्लब केवल दस सदस्यों का एक समूह था, जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल थे जो अब 60 के करीब पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार करता है समाज सेवा के कार्य
क्लब के सदस्य सुबह सैर करने निकलते थे लेकिन उनका ऐसा रुझान बना कि वह समाज सेवा की ओर अग्रसर हुए। क्लब सप्ताह में एक बार कुष्ठ आश्रम में जाता है। वहां फल और अन्य समान भी वितरित करता है। इसके अलावा क्लब के सदस्य समय-समय पर शहर के एतिहासिक स्थानों जिसमें बावड़ी, बड़ी देवी मंदिर के तालाब, रेलवे स्टेशन और शहीदों की याद में शहीद स्मारकों की भी समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जाता है।


अधिकारी खुद सुनते थे लोगों की समस्याएं
साइकिल क्लब के शुरू होने के बाद डीसी और एसपी खुद लोगों की समस्याएं सुनने उनके द्वार पर पहुंचते थे और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते थे। ऐसे में आम लोगों का साइकिल क्लब की ओर अधिक रुझान बढ़ा और उन्होंने सभी सेवा कार्यों में अपनी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed