{"_id":"68f2930a1ce37ce76d0f1378","slug":"by-paying-the-electricity-bill-the-houses-were-illuminated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-761829-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिजली का बिल भरकर घरों में कराया उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिजली का बिल भरकर घरों में कराया उजियारा
Sat, 18 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने दिवाली के अवसर पर अपने हलके के 165 घरों में उजियारा करवाकर मिसाल पेश की। उन्होंने ऐसे गरीब परिवारों की पहचान की, जिनके घर का बिजली कनेक्शन आर्थिक तंगी के कारण कट गया था। विधायक ने अपने निजी कोष से इन परिवारों के बिजली कनेक्शन को चालू करवाया और दीपावली के इस पर्व पर उनके घरों में रोशनी सुनिश्चित की।
विधायक सतपाल जांबा समाज सेवा और विकास पहलों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने हलके में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करते हैं और हाल ही में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्य आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार पिछले 11 वर्षों से “सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास” की नीति पर काम कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लागू की गई है, जिसके तहत नवंबर माह से पात्र महिलाओं के खाते में 2,100 रुपये डाले जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को 100-100 गज के प्लाट वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हम सभी को अपनी क्षमता के अनुसार समाज सेवा करनी चाहिए। पूंडरी में आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।” उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उत्साह व प्रेम से पर्व मनाने का आह्वान किया।