फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   By entering the bank manager's house, the miscreants took cash and ornaments on the strength of a pistol

बैंक मैनेजर के घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर नकदी-आभूषण ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
By entering the bank manager's house, the miscreants took cash and ornaments on the strength of a pistol
कैथल। बैंक मैनेजर के घर में घुसकर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की। आरोप है कि पिस्तौल लेकर घर में घुसे तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी और आभूषण ले लिए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

किठाना निवासी सुनील चहल ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की नरवाना शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 29 जुलाई को रोजाना की तरह ड्यूटी से रात साढ़े आठ बजे के आस-पास घर पहुंचा था। घर के सभी सदस्य खाना खाकर 11 बजे के आसपास सो गए। उसके माता-पिता ग्राउंड फ्लोर पर सो गए और वह पत्नी व तीन साल के बेटे के साथ प्रथम फ्लोर पर सो गये। रात को लगभग दो बजे के आसपास कमरे में आवाज सुनकर पत्नी की नींद खुली तो एक व्यक्ति गेट के पास खड़ा था। पत्नी ने उन्हें जैसे ही जगाया तो व्यक्ति अंदर घुस गया। तभी अंदर कमरे में घुसा एक अन्य युवक भी सामने आया।
विज्ञापन

बदमाशों में से एक ने पिस्तौल तान दी और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। तभी तीसरा व्यक्ति कमरे में अंदर गया और आलमारी का हैंडल तोड़कर कैश तथा ज्वेलरी निकालने लगा। इस दौरान शोर सुनकर माता-पिता की नींद खुल गई और वे भी ऊपर आ गए। इस पर तीनों युवकों ने उसके माता-पिता व उसके साथ मारपीट की। उसने जब शोर मचाया तो युवक भाग खड़े हुए। बाद में जांचा तो घर से आभूषण, 46 हजार रुपये, पर्स, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, डीएल, आरसी गायब मिले। माता पिता का सिविल अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस ने मामले में चोरी, मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed