फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   By chanting Navkar Mantra, the message of peace and non-violence was given in the world

Kaithal News: नवकार मंत्र का जाप कर विश्व में शांति और अहिंसा का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
By chanting Navkar Mantra, the message of peace and non-violence was given in the world
09 गुहला-चीका। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन चीका में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद साधक। संस्था
गुहला-चीका। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन चीका में बुधवार को युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी समन्वय प्रभा ठाणा-3 के सानिध्य में विश्व नवकार मंत्र दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) एवं जैन समाज के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोगों ने नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया और विश्व में शांति और अहिंसा का संदेश दिया।
विज्ञापन

चीका सहित देश और दुनियाभर में एक ही समय में इसका आयोजन किया गया। इस आयोजन में जैन समाज की महिलाएं, पुरुष और युवा सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर जैन साध्वी समन्वय प्रभा जी ने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिन में ज्यादा नहीं तो केवल 10 मिनट ही सही पर नवकार मंत्र का जाप जरूर करें।
विज्ञापन

साध्वी समन्वय प्रभा जी ने बताया कि पहली बार विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। चीका सहित देश और दुनियाभर के 108 से ज्यादा देशों में बुधवार सुबह 8:01 से लेकर 9:36 तक इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य केवल विश्व में शांति और अहिंसा का संदेश देना है। जैन धर्म में नवकार मंत्र सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे सच्चे ज्ञानी और आचार्यों के गुणों को समर्पित किया जाता है। यह मनुष्य को आंतरिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वीरवार को सुबह श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन चीका में 2624वां महावीर जयंती समारोह एवं मासखमन तप अभिनंदन समारोह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed