फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buses will stop at the bus stand, submersibles will be installed in villages and schools.

Kaithal News: बस अड्डे पर रुकेंगी बसें, गांव और स्कूल में लगेंगे सबमर्सिबल

Fri, 24 Apr 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Buses will stop at the bus stand, submersibles will be installed in villages and schools.
गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉ. सुशील कुमार ने गांव थेह मुकेरियां के राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एडीसी ने गांव के बस अड्डे पर बसों का ठहराव सुनिश्चित करने और पेयजल समस्या के समाधान के लिए गांव व स्कूल में सबमर्सिबल लगाने के आदेश दिए।

इसके अलावा ई-लाइब्रेरी, पानी निकासी की समस्या, अनुसूचित जाति की अधूरी चौपाल का निर्माण पूरा करवाने और जरूरतमंदों को जीरामजी योजना का लाभ देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि स्कूल को 10वीं तक अपग्रेड करने का प्रयास किया जा सके। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, बच्चों को खेलों व जिम की ओर प्रेरित करने और मोबाइल की लत से दूर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सरपंच हरमगन सिंह ने गांव की ओर से मांगपत्र सौंपते हुए भुना रोड के निर्माण, बस क्यू-शेल्टर पर बसों के ठहराव, स्कूल के खेल मैदान की चारदीवारी, कचरा शेड की मरम्मत, ई-लाइब्रेरी और स्कूल में सबमर्सिबल लगाने सहित कई मांगें रखीं।

इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम संजय कुमार, एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीएसपी रोहताश कुमार, डीआरओ चंद्रमोहन और मार्केट कमेटी चेयरमैन जगमाल राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


पानी की जांच के लिए भी कहा

ग्रामीणों ने पानी निकासी और पेयजल की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर एडीसी ने सरपंच व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को पानी की जांच और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुसूचित जाति की चौपाल का निर्माण डी-प्लान के तहत पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीण।

गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed