फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buses on long routes will remain closed for half a day on Dhulandi festival

Kaithal News: धुलंडी पर्व पर आधा दिन बंद रहेगी लंबे रूटों की बस

Sat, 08 Mar 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Buses on long routes will remain closed for half a day on Dhulandi festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होली व धुलंडी पर्व के दिन 14 मार्च को लंबे रूटों पर जाने वाली रोजवेज बसों को आधा दिन तक बंद रखा जाएगा। होली के दिन बसों को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों से बचाव के लिए रोडवेज ने यह फैसला लिया है। दोपहर बाद ये बसें बंद कर दी जाएंगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी होली पर रोडवेज बसों को दोपहर बाद से बंद किया गया था। इस बार भी यही व्यवस्था रखी जाएगी। रोडवेज अफसरों का मानना है कि होली पर वैसे भी यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। इसलिए रोडवेज विभाग ने तय किया है कि कैथल से दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार, जींद, रोहतक, हरिद्वार सहित अन्य लंबे रूटों पर सरकारी बसों को नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना कि होली के दिन तो स्थानीय व ग्रामीण रूटों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। ये बसें प्रतिदिन सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेंगी।

सरकार के आदेशों पर धुलंडी पर्व के दिन 14 मार्च को दोपहर के समय सभी रूटों की बसों को बंद किया जाएगा। इसके लिए आला अधिकारियों की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जबकि इससे एक दिन पहले होली पर बसें नियमित रूप से चलाई जाएंगी। धुलंडी पर्व के दिन सुबह के समय तो कुछ बसों का संचालन किया जाएगा, लेकिन दोपहर बाद से सभी बसें अगले दिन सुबह तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शमशेर सिंह मान, ड्यूटी निरीक्षक, कैथल डिपो।

रोडवेज कार्यकारिणी का विस्तार, डिपो प्रधान बने अमित
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन कैथल डिपो कार्यकारिणी की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया व नए पद सृजित कर पदाधिकारी बनाए गए। डिपो प्रधान अमित कुमार कुंडू ,सचिव कृष्णा गुलियाना, उप प्रधान सुरेश मराठा, कैशियर विक्रम गुहणा, सह सचिव अमित विज, ऑडिटर शमशेर सिंह को नियुक्त किया गया।

बैठक में राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच व पूर्व कैशियर जसबीर सिंह ने रोडवेज कर्मचारियों की मानी गई मांगों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की। कहा कि पिछले दिनों चतुर्थ श्रेणी के कुछ हेल्पर विभाग को दिए थे। वो भी पदोन्नति ना होने के कारण दूसरे विभागों में स्थानांतरण करा चुके हैं।


डिपो प्रधान अमित कुंडू व डिपो सचिव कृष्ण गुलियाणा ने बताया कि कर्मचारियों को सुविधाएं देने की बजाय मिलने वाले अवकाशों में कटौती, ओवर टाइम में कटौती कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। चालक-परिचालकों को लगभग 16 महीने से रात्रि ठहराव का भुगतान नहीं किया जा रहा। राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच ने बताया इन सभी मुद्दों पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों में भारी रोष है। बैठक का संचालन डिपो सचिव कृष्ण गुलियाना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed