फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service started from Kaithal to Haridwar

Kaithal News: कैथल से हरिद्वार के लिए बस सेवा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Kaithal to Haridwar
-कैथल से हरिद्वार जाने वाली बस। संवाद - फोटो : Kaithal
कैथल। जिले से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कैथल से हरिद्वार बस सेवा मंगलवार से शुरू हो गई है। इस बस के शुरू होने से चार साल बाद कैथल डिपो से यात्री सीधे हरिद्वार से आ जा सकेंगे। कोरोना महामारी में यह बस सेवा बंद हो गई थी।
विज्ञापन

यह बस अब सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर कैथल से रवाना होगी और सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार से कैथल के लिए रवाना होगी और शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस कैथल पहुंचेंगी। देहरादून व हरिद्वार तक बस चलने से रूट पर पड़ने वाले कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर जाने वाले यात्रियों का भी सफर आसान होगा।
विज्ञापन

इससे पहले यात्रियों को कई- कई बसों को बदलना पड़ता था। समय बर्बाद होता था और धन भी ज्यादा खर्च करना पड़ता था। अब यात्रियों के समय में भी बचत होगी। कई महीने से यात्री सीधी बस सेवा करने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग के अनुसार विभाग ने दोबारा बसों को चलाने का निर्णय लिया है। बस चलने से डिपो की आमदनी को भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली व हरिद्वार जाने वाले दैनिक यात्री रामेश्वर, राजेश, मनीष, सुरेश व सोमबीर ने बताया कि बस सेवा होने से उनको काफी फायदा मिलेगा। बस न चलने के कारण निजी वाहनों में 100 रुपये रोजाना अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। समय पर घर नहीं पहुंच पाते थे। अब समय पर घर से आ जा सकेंगे। हाल ही में कैथल डिपो 11 नई बसें शामिल हुई हैं। रोडवेज ने हरिद्वार जाने के लिए परमिट की अनुमति मांगी गई थी। इसकी अनुमति मिल चुकी है। जिसके बाद यह बस सेवा शुरू की जा रही है।
दिल्ली से रात 8:40 ने कैथल की अंतिम बस
रात को 08 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से कैथल के लिए बस चली है। यह बस अंतिम होगी। यह बस कैथल डिपो की है। लगभग दो साल से यह बस सेवा बंद पड़ी थी। वहीं कैथल से दिल्ली के लिए अंतिम बस भी छह बजकर 40 मिनट पर मिलेगी। कैथल से दिल्ली रोजाना सैकड़ों यात्री सफर तय करते हैं। इसके अलावा मुरथल, पानीपत व करनाल के यात्री भी बस सेवा का फायदा उठा सकेंगे।

पिछले दो महीने में डिपो को कुल 11 नई बसें मिली है। मार्च तक 30 नई बसें और आनी है। इससे बसों बेड़ा बढ़ेगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए कुछ लंबे रूटों पर परमिट की अनुमति मांगी गई थी। अभी हरिद्वार की अनुमति मिली है। मंगलवार से हरिद्वार के बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। - रोहताश जांगड़ा प्रबंधक बस अड्डा कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed