फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus service started for Cheeka, relief to passengers

Kaithal News: चीका के लिए शुरू की बस सेवा, यात्रियों को राहत

Mon, 24 Apr 2023 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Apr 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bus service started for Cheeka, relief to passengers
कैथल। रोडवेज विभााग ने दैनिक यात्रियों की मांग को देखते हुए चीका के लिए रात के समय बंद की गई अंतिम बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब यह अंतिम बस रात आठ बजे मिलेगी। जबकि पहले इस बस का समय रात साढ़ेे आठ बजे का था। यह बस सेवा कोरोना महामारी काल से बंद थी। इस कारण रात के समय चीका व सीवन की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस बस की शुरूआत से पहले अंतिम बस का समय रात साढ़े सात बजे का था। जिस कारण कई यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चीका व सीवन के दर्जनों लोगों को मिलेगा फायदा
चीका के लिए रात आठ बजे अंतिम बस का समय होने के बाद चीका-पटियाला रोड पर आने वाले चीका व सीवन के 50 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि कैथल-पटियाला रूट पर आने वाले पांच दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन अपने काम के सिलसिले में कैथल आते हैं। यह लोग शाम के समय तकरीबन रात आठ बजे ही वापस जाते हैं। इसलिए चीका की यह बस सेवा काफी जरूरी है।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए अब रात आठ बजे चीका के लिए अंतिम बस का समय किया गया है। पहले कोरोना महामारी शुरू होने व बसों की कमी के कारण इस रूट पर अंतिम बस सेवा बंद की गई है। इसके शुरू होने के बाद यहां के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed