{"_id":"5f8c7f1c8ebc3e5fa20762cb","slug":"bus-problam-kaithal-news-knl48014548","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और पंजाब के लिए बस नहीं चलने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और पंजाब के लिए बस नहीं चलने से यात्री परेशान
विज्ञापन
कैथल से पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अभी भी बसों का इंतजार करना पड़ेगा। इन मार्गों पर बसों के संचालन के आदेश फिलहाल अधिकारियों के पास आदेश नहीं आए हैं। उधर यात्रियों का आरोप है कि राज्य के अन्य जिलों से सभी रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन कैथल डिपो से बसें न चलने पर यात्रियों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
यात्रियों कर्मबीर, रोहताश, महिला करनैलो, राजरति, कमला व सोनू का कहना है कि वे रविवार को करीब दो घंटे बस स्टैंड पर बैठे रहे। उन्हें पटियाला के लिए बसें नहीं मिली। इसके बाद उन्हें प्राइवेट वाहनों में सफर करना पड़ा।
कोविड-19 को लेकर बसों के संचालन पर लगी थी रोक
देशभर में फैली महामारी को लेकर रोडवेज बसों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। स्थिति कुछ सामान्य होने पर कुछेक रूटों पर बसों को चलाया गया। इसी दौरान करीब छह महीने बाद भी पंजाब और दिल्ली की ओर बसों का संचालन नहीं किया जा रहा। हालांकि जिले के पास के डिपो से तो बसें दिल्ली बॉर्डर तक जा रही है। लेकिन कैथल डिपो से अभी तक दिल्ली की ओर बसें चलाने को लेकर कोई तैयारी भी नहीं।
विज्ञापन
नहीं आए पंजाब व दिल्ली की ओर बसें चलाने के आदेश
एसएस जीता राम ने बताया कि विभाग की ओर से दिल्ली व पंजाब की ओर बसें चलाने कोई आदेश नहीं आए है। उन्होंने बताया कि डिपो से पंजाब रूट पर एक दिन बसें चलाई गई थी। कोरोना महामारी को देखते हुए पंजाब की ओर से बसों के संचालन पर रोक लगाई गई। एसएस ने कहा कि जैसे ही आदेश आएंगे तो बसों का संचालन किया जाएगा।