फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bus made a night shelter, relief to needy passengers

बस को बनाया रैन बसेरा, जरूरतमंद यात्रियों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bus made a night shelter, relief to needy passengers
Bus made a night shelter, relief to needy passengers - फोटो : Kaithal
कैथल। कड़ाके की ठंड के बीच अब यात्रियों को बस अड्डे पर आशियाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन ने यात्रियों के लिए बस अड्डे पर रैन बसेरा बना दिया है। इसके लिए कंडम घोषित हो चुकी बस में से सीटें हटवाकर इसमें दस बिस्तर लगा दिए गए हैं। इस पर रैन बसेरे का बैनर लगाकर बस अड्डा परिसर के अंदर ही खड़ा कर दिया है। ताकि यदि किसी यात्री को रात को ठहरना हो तो उसे करीब चार से पांच किलोमीटर दूर स्थित रैन बसेरे तक जाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन

इस समय सिरटा रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में नगर परिषद द्वारा तीन मंजिला रैन बसेरे का भवन बनाया है। जिसमें बिस्तर से लेकर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन यह रैन बसेरा बस अड्डे व रेलवे स्टेशन से कई किलोमीटर दूर है। जिस कारण रात को जरूरत पड़ने पर लोगों को काफी दूर तक जाना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक कंडम बस को रैन बसेरे के रूप में तब्दील किया है। इस बस में बिस्तर, रजाई व अन्य सुविधाओं का इंतजाम कर दिया गया है। यह बस, बस स्टैंड परिसर में ऑटो स्टैंड के नजदीक खड़ी है। इससे रात के समय यात्रियों व अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए आश्रय मिलेगा। यहां कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि डीसी प्रदीप दहिया के निर्देश पर रोडवेज के सहयोग से एक कंडम में अस्थाई रैन बसेरा बनाया है। रात के समय जरूरतमंद यात्री इस अस्थायी रैन बसेरे में विश्राम कर सकेंगे। बस में बिस्तर, तकिया व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर का स्थायी रैन बसेरा महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में है। जहां एक समय में करीब 50 लोग रह सकते हैं। यहां रसोई, शौचालय सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिछले सप्ताह डीसी प्रदीप दहिया ने इस रैन बसेरे का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। साथ ही अधिकारियों को यहां हर संभव सुविधा बनाए रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed