फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Burnt effigy of Kejriwal

Kaithal News: केजरीवाल का फूंका पुतला

Wed, 29 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigy of Kejriwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। यमुना के पानी में हरियाणा की ओर से जहर मिलाने के केजरीवाल के बयान के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद करनाल रोड पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान मनीष कठवाड़ ने किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय कपिल कमल में एकत्रित हुए। जिला प्रधान मनीष कठवाड़ ने कहा कि यमुना को साफ तो दिल्ली सरकार नहीं कर पाई और आरोप हरियाणा पर लगा रही है। दिल्ली के 12 गंदे नालों का वेस्ट यमुना में डाला जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को पहले गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके बाद दूसरे पर आरोप लगाने चाहिए जबकि दिल्ली जल बोर्ड ने कह दिया है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि केजरीवाल की खुद की बुद्धि खराब हो गई है इसलिए पहले उसे हरियाणा के लोगों और फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल आज तक झूठे वादे और थोथे नारों के सहारे ही सत्ता हासिल करते आ रहे हैं। इस बार उन्हें अपनी हार तय लग रही है इसलिए इस तरह के घटिया बयान देने पर उतर आए हैं। केजरीवाल हरियाणा का वह नालायक बेटा है। जो अपने आप की ही कदर नहीं कर सकता। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल का पुतला लेकर नारे लगाते हुए करनाल रोड पर सचिवालय के निकट चौराहे पर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और आतिशी का पुतला फुंका।


प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, महासचिव सुरेश संधू, रामपाल राणा, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, कृष्ण पिलनी, शक्ति सौदा, हरिश्चंद्र जांगड़ा, सुरेश गर्ग नौच आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed