{"_id":"680bf309b6cb782c420d5a2d","slug":"bullion-market-closed-against-terrorist-attack-kaithal-news-c-18-1-knl1004-632527-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आतंकी हमले के खिलाफ सराफा बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आतंकी हमले के खिलाफ सराफा बाजार बंद
Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से नाराज लोगों का जिले भर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को स्वर्णकार संघ के आह्वान पर स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। चीका और आसपास के इलाके में सर्राफा बाजार बंद रहे।
स्वर्णकार एसोसिएशन के जिला प्रधान विनोद सोनी ने कहा कि पहलगाम की घटना के विरोध में शुक्रवार को सर्राफा बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके तहत पूरा दिन सर्राफा बाजार बंद रखे गए।
बंद के दौरान बाजार में सन्नाटा नजर आया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सके।
विज्ञापन
पूरा देश एकजुट : ग्रोवर
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. मनोज ग्रोवर ने आतंकी घटना पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और बहुजन समाज पार्टी आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने और इसे जड़ से मिटाने की मांग केंद्र सरकार से मांग करती है।
मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कैथल। बर्फानी सेवा मंडल की ओर से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बर्फानी सेवा मंडल के कार्यालय में शुक्रवार एक शोक सभा का आयोजन किया गया। आतंकी हमले के शिकार बने पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
मंडल प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा जम्मू कश्मीर पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर उनकी हत्या करने वाले आतंकवादियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनको फांसी की सजा दी जाए या उनको भी मौत के घाट उतार दिया जाए।
इस तरह की घटनाएं देश की एकता और शांति पर हमला है, जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद करते हैं। आतंकवाद को मुंहतोड़ का जवाब देने का समय आ गया। संवाद