फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bulldozer, encroachment, railway, kaithal, haryana

अवैध कब्जे पर चला रेलवे का डोजर

Tue, 19 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Tue, 19 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
bulldozer, encroachment, railway, kaithal, haryana
रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा - फोटो : ब्यूरो
कैथल। रेलवे के अधिकारियों ने मंगलवार को देवीगढ़ रोड के नजदीक रेलवे की जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाते हुए जमीन को खाली करवाया। यहां बनाए गए धार्मिक स्थलों को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया। साथ ही एक अवैध रूप से बनाया गया मकान व दुकान भी इस कार्रवाई की जद में आया।
विज्ञापन


हालांकि धार्मिक स्थल हटाए जाने पर अधिकारियों को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रेलवे की कार्रवाई से लोगों में रोष व्याप्त है। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरप्रीत, जेके अरोड़ा, एएसआई एमआर मिणा, जीआरपीएस से शमशेर सिंह, पीडब्ल्यूएवाई एसएस चौहान की टीम मंगलवार को देवीगढ़ रोड पर स्थित रेलवे फाटक के निकट पहुंची। जहां कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने यहां अवैध रूप से बनाए गए मकान के एक हिस्से को गिरा दिया। इसके बाद धार्मिक स्थल दादा खेड़ा, पीर के सामने बनाए गए निर्माण को गिरवाया। वहीं यहां बनाई गई मस्जिद को भी अवैध कब्जा करार दिया। पहले लोग धार्मिक स्थल गिराए जाने का विरोध करने लगे लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण जल्द ही विरोध अनुरोध में बदल गया।

लोग अधिकारियों से धार्मिक स्थल न गिराए जाने का अनुरोध करते रहे। इस दौरान अधिकारियों ने इन अवैध निर्माण को पूरी तरह से तो नहीं गिरवाया, लेकिन सभी स्थलों के कई हिस्सों को गिरवाकर जमीन पर एक तरह से अपना कब्जा कर लिया। बाद में टीम में शामिल अधिकारियों ने रेलवे की जमीन में बने गड्ढ़ों को भी जेसीबी की सहायता से भरना शुरू कर दिया।

रेलवे अधिकारी चौहान ने बताया कि रेलवे लाइन से 120 फीट की परिधि में किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध है। लोगों ने धार्मिक स्थान बनाकर रेलवे की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है। लोगों ने रेलवे की जमीन पर मकान, प्लॉट, दादा खेड़ा, पीर, मस्जिद, दुकान बना रखे हैं।

इन सभी प्रकार के अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटवाया जाएगा। फिलहाल इनके कई हिस्सों को गिरवाया गया है।

धार्मिक स्थान गिराए जाने पर लोगों में रोष
रेलवे की जमीन पर बने धार्मिक स्थल को गिराने पर लोगों ने रोष प्रकट किया। लोगों ने बताया कि पिछले पचास साल से इस जमीन पर दादा खेड़ा बना हुआ है। जिसमें पत्थर भी लगा हुआ है। लोगों ने पैसे एकत्रित करके दादा खेड़ा स्थल का ऊंचा उठाया था। लेकिन विभाग ने उसको गिरा दिया।  

लोगों की उमड़ी भीड़
रेलवे द्वारा की गई कार्रवाई के समय यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अधिकारियों से धार्मिक स्थलों को न गिराने के लिए अनुनय-विनय करते रहे। लेकिन अधिकारी रेलवे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की बात करते रहे। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

रेलवे अंडर ब्रिज का भी किया निरीक्षण
रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को सजूमा रोड पर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज व जींद रोड पर बने रेलवे अंडर ब्रिज का भी निरीक्षण किया।

रेल यात्री कल्याण समिति ने दिया ज्ञापन
रेलयात्री कल्याण समिति सदस्यों ने रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। जिसमें जींद रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज में से बारिश के पानी की निकासी करवाए जाने, टूटे हुए फर्श को ठीक करवाए जाने, प्लेट फार्म नंबर 3 से लेकर 5 तक दो फुट चौड़ा अंडर पास बनाए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग रखी।


यात्री कल्याण समिति की ओर से ज्ञापन देने वालों में प्रधान कर्मचंद जिंदल, लाजपत राय सिंगला, महासचिव बलवंत, कोषाध्यक्ष डा. संजय, बृजलाल सिंगला, राय सिंह फौजी, अश्विनी अहलावत सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed