फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Buffalo horn broken... bandage before the meeting

Kaithal News: भैंस का सींग टूटा... बैठक से पहले पट्टी

Sat, 06 Jul 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Buffalo horn broken... bandage before the meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता के समक्ष मूलभूत सुविधाएं न मिलने की भी शिकायतें पहुंची थी। इस दौरान पशुपालन विभाग से संबंधित एक शिकायत जबरदस्त चर्चा में रही। इसमें भैंस का सींग टूटने पर अभद्रता की शिकायत की गई थी लेकिन भैंस की पट्टी बैठक से पहले ही कर दी गई।

बैठक के दौरान 14 में से पांच शिकायतें मूलभूत सुविधाएं न मिलने की रही। इनमें जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहैया करवाए जाने वाले पीने के पानी और बिजली से संबंधित है। मंत्री डॉ. गुप्ता ने कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति के सभी सदस्य एवं जन प्रतिनिधि के फोन नंबर अपने फोन में जरूर सेव रखें। उड्डयन मंत्री डाॅ. कमल ने कहा कि जब भी कोई जन प्रतिनिधि किसी कार्य के लिए फोन करें तो उनका फोन उठाएं और नियमानुसार जायज कार्य को करने में देरी न करें। वर्तमान में जो कार्य जिला में चल रहे हैं, सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ गुणवतापूर्वक जल्द पूरा करें।
विज्ञापन


बैठक के दौरान पशुपालन विभाग की शिकायत भैंस का सींग टूटने से संबंधी थी लेकिन बैठक से पहले ही चिकित्सक ने शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर भैंस के टूटे सींग की पट्टी कर दी। यह मामला खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, गांव बालू में पट्टी गादड़ निवासी अजमेर ने शिकायत दी कि उसकी भैंस का एक सींग टूट गया था। वह इलाज के लिए जब बालू गांव में भैंस के डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर ने सींग पर पट्टी न करके उसके साथ अभद्रता की। शिकायकर्ता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में बैठक से पहले ही आरोपी चिकित्सक ने पशुपालक के घर पहुंचकर भैंस की पट्टी कर दी। बैठक के दौरान इस मामले में मंत्री ने डीसी को जांच कर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना, एडीसी सी जया श्रद्घा, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार, सत्यवान, डीएसपी उमेद सिंह, गुरविंद्र सिंह, हरपाल शर्मा, रामकुमार, कुशल पाल, जग्गा सैनी, रामसिंह, राजेंद्र, शक्ति सौदा तथा जिला करूट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
ये आईं शिकायतें
n
गांव बलवंती के तारा चंद की कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा किए जाने की शिकायत थी, जिस पर परिवादी ने बताया कि यह मामला पंचायती तौर पर निपट गया है, इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

n बिरथे बाहरी गांव निवासी चरण कौर ने शिकायत दी थी कि गांव के कुछ लोगों द्वारा प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अगर फैसला प्रार्थी के हक में आता है तो प्लॉट पर उनको कब्जा दिलाया जाएगा।

n
सुभाष नगर निवासी युधिष्ठिर की पेंशन संबंधित शिकायत थी कि पिछले तीन महीने से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही थी। बैठक के दौरान प्रार्थी ने बताया कि अब दो महीने की पेंशन आ चुकी है। एक महीने की बकाया है, इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को जल्द पेंशन देने के निर्देश दिए और मौके पर ही मामले का निपटान हो गया।

n
गांव नंद सिंह वाला निवासी की बुढ़ापा पेंशन से संबंधित शिकायत थी, जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की पेंशन बना दी गई है। मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रार्थी की पेंशन 8 अगस्त तक खाते में आ जानी चाहिए, जिस पर प्रार्थी संतुष्ट नजर आए।

n
भगत सिंह कालोनी निवासी महावीर ने शिकायत की थी कि ग्योंग ड्रेन में पिछले काफी समय से सीवरेज का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास की कालोनी में बदबू व मच्छरों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंत्री गुप्ता ने डीसी प्रशांत पंवार को सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर जल्द इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मामले को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया।

n
खुशहाल माजरा गांव निवासी सुनीता की जमीनी विवाद से संबंधित शिकायत थी, जिस पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने एडीसी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करके मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इस मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।

n
गांव सांघन के सरपंच की शिकायत में उन्होंने स्कूल व कॉलेज में जाने वाली छात्राओं के लिए बस लगाने की मांग की थी। इस पर रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि प्रार्थी की मांग पूरी कर दी गई है। मामले का निपटान हो गया।

n
संगरौली गांव के विक्रम सिंह की थी जिसमें प्रार्थी ने पीएमइजीपी के तहत खादी ग्राम उद्योग से पांच लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन अभी तक सब्सिडी नहीं मिली है। जिस पर मंत्री कमल गुप्ता ने संबंधित विभाग को जल्द सब्सिडी देने के आदेश जारी किए। इस मामले को अगली मीटिंग के लिए लंबित रखा।

n
एक समस्या नरड़ गांव की आंबेडकर काॅलोनी में पीने के पानी की समस्या को लेकर थी। गांव वालों को पानी लेने के लिए दूर जाना पड़ता है। इस पर मंत्री डा. गुप्ता ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।


n
गांव धर्मपुरा में समर्सिबल बोर व पाइप लाइन बिछाने को लेकर थी, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सबमर्सिबल बोर की अनुमति लंबित है और पाइप लाइन की निविदा सूचना जारी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने डाॅ. कमल गुप्ता ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इस मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed