फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brutality of miscreants in Kaithal, Entered milk dairy and attacked operator and his wife with sharp weapon

कैथल में बदमाशों की बेरहमी: दूध डायरी में घुसकर संचालक व उसकी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला, दो पर केस दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 03:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jun 2024 03:14 PM IST
सार

प्रवीन शर्मा ने बताया कि वह बालाजी कॉलोनी में दूध की डायरी चलाता है। सोमवार बह के समय वह और उसकी पत्नी सोनिया दुकान पर मौजूद थे। उस समय दो बदमाश तेजधार हथियार लेकर अचानक से दुकान में आए। दोनों के हाथों में गंडासी और तलवारें थी।

विज्ञापन
Brutality of miscreants in Kaithal, Entered milk dairy and attacked operator and his wife with sharp weapon
घटना का सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल की बालाजी कॉलोनी में स्थित एक डायरी में घुसकर संचालक व उसकी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। यह पूरी घटना डायरी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। हमले की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में डायरी संचालक प्रवीन शर्मा ने बताया कि वह बालाजी कॉलोनी में दूध की डायरी चलाता है। सोमवार बह के समय वह और उसकी पत्नी सोनिया दुकान पर मौजूद थे। उस समय दो बदमाश तेजधार हथियार लेकर अचानक से दुकान में आए। दोनों के हाथों में गंडासी और तलवारें थी। दुकान में आते ही उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उसकी बाजू और टांगों पर कई वार किए गए। उसकी पत्नी बचाव करने के लिए आई तो उस पर भी गंडासी से वार किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी के हाथ पर चोट लगी है। बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उस पर हमला किया है। बदमाश उसकी जेब से करीब 25 हजार रुपये भी लेकर गए हैं। अब उसकी मांग है कि इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं लगाकर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ा जाए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इस घटना के कालोनी के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, इस मामले में डायरी संचालक के समाज और उसकी कॉलोनवासियों से एसपी उपासना से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शीलावंती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामले में अरोपी प्रवीण व मंदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed