फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Broken roads outside the bus stand became a problem.

Kaithal News: बस अड्डे के बाहर टूटी सड़कें बनीं मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Broken roads outside the bus stand became a problem.
कैथल के बस अड्डे के पास टूटी सड़क। संवाद
कैथल। कैथल बस अड्डे के बाहर की सड़कें इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और फैली हुई बजरी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल इस क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति अब लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। बस अड्डे के बाहर प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। यहां से बसों के अलावा ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, कार और पैदल यात्री लगातार गुजरते हैं लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यहां सफर करना आसान नहीं रह गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने पर मजबूर होना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर फैली बजरी के कारण बाइक और स्कूटी के पहिए फिसल जाते हैं जिससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग चोटों का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वर फौजी ने बताया कि वह रोजाना इसी रास्ते से अपने काम पर जाते हैं। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि वाहन चलाते समय हर पल दुर्घटना का डर बना रहता है। कई बार सामने से आने वाले वाहन से बचते हुए गड्ढों में बाइक फंस जाती है।

बस अड्डे के पास दुकान चलाने वाले राजेश ने बताया कि सड़क की यह हालत कई महीनों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रोजाना यहां किसी न किसी वाहन चालक को परेशानी होती है। कई बार लोग फिसलकर गिरते भी हैं लेकिन इसके बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई। कॉलेज छात्र कुलदीप ने बताया कि वे रोजाना बस पकड़ने के लिए यहां आते हैं। पैदल चलने वालों के लिए भी स्थिति ठीक नहीं है।

कैथल के बस अड्डे के पास टूटी सड़क। संवाद

कैथल के बस अड्डे के पास टूटी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed