{"_id":"642b2b5ab92ee9d6ad06d8f4","slug":"broke-the-glass-and-took-away-the-necklace-of-15-lakh-notes-kaithal-news-c-18-1-80939-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शीशा तोड़कर ले गए डेढ़ लाख के नोटों का हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शीशा तोड़कर ले गए डेढ़ लाख के नोटों का हार
Tue, 04 Apr 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। रविवार की रात चोरों ने छोटी मंडी में स्थित एक जरनल स्टोर की दुकान में चौथी मंजिल का शीशा तोड़ डेढ़ लाख रुपये के नोटों के हार व 12 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अग्रवाल शु एंड जरनल स्टोर के मालिक सतीश कुमार ने चीका थाना में शिकायत दे बताया कि हर रोज की तरह रविवार को भी वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। रात के समय अज्ञात चोर साथ लगती दुकानों से होते हुए चोर उसकी दुकान की चौथी मंजिल तक पहुंच गए और वहां पर लोहे की राड़ से शीशा तोड़ दुकान के अंदर घुस आए और वहां पर रखे डेढ़ लाख रुपये के नोटों के हार व दुकान के गल्ले में रखे 12 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान करने प्रयास किया।
रजबाहे से ईंट चोरी, केस
कैथल। भागल में रजबाहे से ईंट चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। मामले में गांव भागल निवासी रामपाल ने नहर विभाग में सूचना दी थी कि नहरी खाल मोगा से रजबाहे को पक्का करने के लिए लाई गई ईंटों को चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच पड़ताल उपमंडल अधिकारी कुरुक्षेत्र ने की। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि लगभग दो एकड़ लंबे रजबाहे की ईंट चोरी हुई हैं। रामपाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी का आरोप लगाया था। सिंचाई विभाग के एसडीओ ने अपनी जांच में आरोपियों के बयान संतोषजनक नहीं मिले। बाद में इस मामले की जांच पुलिस ने की तो रिकॉर्ड अनुसार आरोपियों की कोई भूमिका नहीं मिली। जिस पर इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद