फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brainstorming on the preparation of Yoga Day

Kaithal News: योग दिवस की तैयारी पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the preparation of Yoga Day
योग दिवस के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम हुड्डा - फोटो : बो​धि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।
कलायत। एसडीएम कलायत की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के आयोजन संबंधी एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपमंडल अधिकारी कलायत ने निर्देश दिए कि 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूर्ण उत्साह एवं गरिमामयी ढंग से किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारी की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार सभी विभाग अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

योग कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से योग दिवस के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। नगर पालिका/स्थानीय निकाय द्वारा आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed