फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Brainstormed on employment in national seminar

Kaithal News: राष्ट्रीय संगोष्ठी में रोजगार पर किया मंथन

Tue, 16 Jul 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed on employment in national seminar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में सोमवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर मंथन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असंध के राजकीय कॉलेज के प्राचार्या प्रो. सुशील कुमार ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रतिया के राजकीय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विकास आनंद व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राध्यापक डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. अनुराधा, डॉ. मेहर सिंह, डॉक्टर रिंकू ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके की। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.(डॉ.) शमीम शमीम अहमद ने इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है इसलिए हम सबको युवाओं पर फॉक्स रखकर नीतियों का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन


डीन एकेडमिक्स अफेयर प्रो.आरके गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक डॉक्टर संदीप सिहाग ने विश्व युवा कौशल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य रखते हुए प्रोफेसर सुशील कुमार ने कहा कि आज भी कई देश एवं समाज ऐसे हैं जहां भारी संख्या में बेरोजगारी है जो वैश्विक चिंता का विषय है। ऐसे में उन्हें कुशल बनाने और उनकी क्षमता के विकास के लिए जन जागरण की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच संचालन डॉ. ऋचा मोर, डॉ. ऋषिका एवं प्राध्यापिका अंजू बाला ने किया । डॉ. एकता चहल एवं डॉ. पवित्रा ने इस अवसर पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। अतिथियों को कुलसचिव डाॅ. राजीव दहिया ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीन ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डाॅ.रेखा गुप्ता ने आए हुए अतिथियों, प्राध्यापक एवं शोधार्थियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, शोधार्थीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed