{"_id":"6682074d56d52d9342065e29","slug":"brahmin-community-held-mahapanchayat-against-the-accused-in-the-deadly-attack-on-the-couple-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-117852-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दंपती पर जानलेवा हमले में आरोपियों के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दंपती पर जानलेवा हमले में आरोपियों के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने की महापंचायत
Mon, 01 Jul 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बालाजी कॉलोनी में डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज ने सीवन गेट स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में महापंचायत की। इसमें डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला करवाने वाले पार्षद और उसके बेटे की गिरफ्तारी का मुद्दा जोरशोर से उठा। प्रवीण ने बताया कि आरोपियों ने उसकी दोनों बाजू और टांगें तोड़ने के लिए बदमाशों को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें से उन्हें गूगल पे व नकदी के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये अदा भी कर दिए थे। बाकी रुपये वारदात के बाद देने थे। बदमाशों के साथ हुई चैट और नकदी देने के सभी सबूत पुलिस और उसके पास मौजूद हैं।
महापंचायत में समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हमला करवाने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया जाए। महापंचायत में समाज के लोगों ने हमले की कड़ी निंदा भी की। पंचायत की अध्यक्षता गांव क्योड़क के पूर्व सरपंच मोहनलाल शर्मा ने की। हमले के आरोपी व पार्षद के पिता विनोद कठवाड़ के विरुद्ध पंचायत में लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। पीड़ित प्रवीण शर्मा ने पंचायत के सामने बताया कि विनोद ने गुंडे भेज कर उन पर हमला करवाया और पत्नी सहित उसे जान से मारने का प्रयास किया। प्रवीण ने इस मामले में एक पुलिस कर्मचारी का नाम भी उजागर किया। प्रवीण ने बताया कि उसने कभी विनोद या उसके बेटे के खिलाफ आरटीआई नहीं लगाई। उसने बस उसके खिलाफ चुनाव लड़ा था। समाज के अन्य कई लोगों ने भी विनोद पर आरोप लगाए कि वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लोगों पर कई बार दबाव बनाने के लिए झूठे केस दर्ज करवा चुका है। ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और विनोद के भाई पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि वे हमले की निंदा करते हैं। पवन ने बताया कि उन्हें विनोद ने कहा था कि प्रवीण आते-जाते हुए उसे घूरता है और उसके खिलाफ आरटीआई लगाता है। इस रंजिश के कारण उसने यह हमला करवाया है। पवन शर्मा ने कहा कि वे इस मामले में किसी भी प्रकार से विनोद का सहयोग नहीं करेंगे। वह दोनों पक्षों में से किसी की भी कोई मदद नहीं करेंगे।
पंचायत के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवीण शर्मा व राजू डोहर ने विनोद के खिलाफ फैसला लेने का अधिकार समाज की ओर से पंचायत को सौंप दिया। वक्ताओं ने पवन शर्मा पहलवान से विनोद को लेकर खूब सवाल-जवाब किए। पंचायत में निर्णय लेने के लिए 11 सदस्यों की कमेटी गठन करने का भी प्रस्ताव आया। कोई निर्णय हो पाता इससे पहले ही वाद-विवाद में पंचायत समाप्त हो गई। पंचायत में जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान विक्की शर्मा, नरेश भारद्वाज, सुधीर शर्मा करोड़ा, कर्मबीर खुराना, श्रवण देबन, शिवकुमार पाडला, बसाऊ कैलरम, ओम प्रकाश एडवोकेट, सतबीर बाबा लदाना, देवी राम कसान, रामकुमार सिसमौर व तरसेम सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विदित हो कि प्रवीन शर्मा व उसकी पत्नी पर 24 जून को दूध की डेयरी में पांच बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया था कि उन्हें विनोद कठवाड़ ने रुपये देकर हमला करवाया था। उसके बाद से पुलिस विनोद की तलाश कर रही है। दूसरी ओर समाज विनोद व उसके पार्षद बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।