{"_id":"6a3acf4607c982765509ee96","slug":"boy-found-in-haridwar-after-9-days-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151311-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 9 दिन बाद हरिद्वार से मिला बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 9 दिन बाद हरिद्वार से मिला बालक
Tue, 23 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल, सीआईए-1 और मिसिंग सेल की संयुक्त टीम ने 11 वर्षीय गुमशुदा बालक को 9 दिन की लगातार मेहनत और गहन जांच के बाद हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। बेटे को सामने देखकर माता-पिता अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।
प्राथमिक पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह हरिद्वार में गंगा से चुंबक की मदद से सिक्के निकालने के लिए गया था। इसके लिए वह अपने साथ चुंबक भी लेकर गया था। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि करनाल रोड, कैथल निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका 11 वर्षीय बेटा 12 जून को सुबह करीब 11:30 बजे घर से सुभाष नगर स्थित दुकान पर राशन लेने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
शिकायत पर थाना सिविल लाइन, कैथल में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत के नेतृत्व में एएसआई प्रदीप कुमार की टीम, एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार तथा मिसिंग सेल प्रभारी पीएसआई सुमित के नेतृत्व में एसआई ईश्वर सिंह की संयुक्त टीम को बालक की तलाश में लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा विभिन्न रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। लगातार की गई पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर हरिद्वार में खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पहुंचकर हर की पौड़ी क्षेत्र से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल दिखा।