फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   boxing match

बॉक्सिंग में कैथल की टीमें रहीं ओवरऑल विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
boxing match
boxing match - फोटो : Kaithal
बॉक्सिंग में कैथल की टीमें रही ओवरऑल विजेता
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 19 में से सात खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल, बाकी ने जीते सिल्वर और ब्रांज
फोटो संख्या : 11 व 12
फोटो संख्या : 13 से 22 तक
माई सिटी रिपोर्टर
कैथल। हुडा सेक्टर 21 स्थित सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में रविवार को बॉक्सिंग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। बॉक्सिंग की महिला और पुरुष वर्ग की दोनों स्पर्धाओं में कैथल की टीम ओवरऑल विजेता रही। फाइनल मुकाबलों में लड़कियों की टीम में कैथल ने प्रथम और रोहतक की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर फतेहाबाद की टीम रही। वहीं लड़कों के मुकाबलों में कैथल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया और दूसरे स्थान पर हिसार की टीम रही। तीसरा स्थान भिवानी की टीम ने हासिल किया।
लड़कों ने जीते 10 और लड़कियों ने नौ मेडल :
लड़के और लड़कियों की टीमों में शामिल 19 खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि लड़कों की टीम ने तीन गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर और चार ब्रांज मेडल हासिल कर जिले की झोली में डाले। वहीं लड़कियों ने अपने मुक्के का दमखम दिखाते हुए चार गोल्ड मेडल जीते, दो सिल्वर और तीन ब्रांज मेडलों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल :-
लड़कों की टीम में 52 किलो भारवर्ग में लक्की ने, 56 किलो में दीपक ने और 91 से ज्यादा भारवर्ग में मंजीत ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं 75 किलो भारवर्ग में कैथल के साहिल ने व 91 में विजय ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा 49 किलो भारवर्ग में कैथल के साहिल ने, 64 किलो में सुमित ने, 69 में देवेंद्र ने और 81 किलो में रिंकू ने ब्रांज मेडल जीते। कैथल में लड़कियों के 48 किलो भारवर्ग में निकिता ने, 69 में सपना ने, 81 में मनप्रीत ने व 81 से ज्यादा भारवर्ग में नेहा ने गोल्ड मेडल जीता। ऐसे ही 54 किलो में ममता ने और 75 में स्नेहल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा 51 किलो भारवर्ग में सोनिया ढुल ने, 60 में अंकिता ने और 64 में लासू ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे बॉक्सिंग प्रतियोगिता के परिणाम :
कैथल में आयोजित करवाई गई लड़के व लड़कियों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में 49 किलो भार वर्ग में झज्जर के हरिश पुत्र ओमप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहतक के सागर पुत्र कुलदीप दूसरे स्थान पर रहे। कैथल के साहिल पुत्र राकेश व करनाल के विकास पुत्र श्रीकांत ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह 52 किलो भार वर्ग में कैथल के लक्की पुत्र चरण सिंह ने प्रथम, सिरसा के चंदन पुत्र राकेश ने द्वितीय, रोहतक के साहिल पुत्र कुलदीप एवं भिवानी के राकेश पुत्र रामकिशन ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
56 किलो भार वर्ग में कैथल के दीपक रहे प्रथम :
56 किलो भार वर्ग में कैथल के दीपक पुत्र दरबारा ने प्रथम, जींद के रोहित पुत्र रोशन ने द्वितीय व कुरूक्षेत्र के रजत पुत्र यशपाल एवं गुरुग्राम के मनीष पुत्र रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 60 किलो भार वर्ग में फतेहाबाद के रवि कुमार पुत्र बलबीर सिंह ने प्रथम, पलवल के रूबल पुत्र रणबीर सिंह ने द्वितीय व पलवल के निखिल पुत्र प्रवीण सिंह एवं हिसार के अमनदीप पुत्र राकेश ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह 64 किलो भार वर्ग में भिवानी के अंकित पुत्र राजकुमार ने प्रथम, फरीदाबाद के रामकुमार पुत्र धर्मवीर ने द्वितीय व रोहतक के सुभम पुत्र कुलदीप एवं कैथल के सुमित पुत्र राम निवास ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। 69 किलो भार वर्ग में करनाल के सागर पुत्र बहादुर सिंह ने प्रथम, महेंद्रगढ़ के राहुल पुत्र राजेंद्र सैनी ने द्वितीय व कैथल के देवेंद्र पुत्र मदन सिंह एवं हिसार के रोनित ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 75 किलो में भिवानी के कुनाल पुत्र प्रदीप ने प्रथम, कैथल के साहिल पुत्र सतीश ने द्वितीय, महेंद्रगढ़ के प्रवीण पुत्र राजेश कुमार व फतेहाबाद के संदीप ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। 81 किलो भार वर्ग में गुरूग्राम के अंशुल पुत्र सुभाष ने प्रथम, हिसार के रविंद्र पुत्र महावीर सिंह ने द्वितीय, दादरी के अमित पुत्र राजबीर एवं कैथल के रिंकु पुत्र रोशन लाल ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह 91 किलो भार वर्ग में हिसार के जगमोहन पुत्र हरिकृष्ण ने प्रथम, कैथल के विजय पुत्र महा सिंह ने द्वितीय, कुरूक्षेत्र के सुभम पुत्र अश्वनी कुमार व भिवानी के सुनील पुत्र जगदीश ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 91 किलो से ज्यादा भार वर्ग में कैथल के मंजीत पुत्र रूप चंद ने प्रथम, हिसार के विपिन्न पुत्र बालकिशन ने द्वितीय, मेवात के निखिल पुत्र लाल सिंह व पानीपत के हिमांशु पुत्र बिजेंद्र ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
48 किलो भार वर्ग में नकिता ने जीता गोल्ड मेडल :
बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं की महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में कैथल की निकिता पुत्री राजेंद्र कुमार ने प्रथम, भिवानी की गुलशन पुत्री जयभगवान ने द्वितीय, रोहतक की आरती पुत्र बलबीर एवं फतेहाबाद की प्रियंका पुत्री रोशन लाल ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह 51 किलो भार वर्ग में फतेहाबाद की पूजा पुत्री बलवान ने प्रथम, झज्जर की शर्मिला पुत्री जयवीर ने द्वितीय, कैथल की सोनिया ढुल पुत्री सुभाष एवं रोहतक की अंजली पुत्री ईश्वर ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के 54 किलो भार वर्ग में फतेहाबाद की तन्नु पुत्री कुलदीप ने प्रथम, कैथल की ममता पुत्री रामचंद्र ने द्वितीय, गुरूग्राम की चेतना पुत्री भगवान दास एवं पलवल की कुंती पुत्री बरसी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
57 किलो भार वर्ग में चरखी दादरी की नितिका रही विजेता :
57 किलो भार वर्ग में चरखी दादरी की नितिका पुत्री सरजीत ने प्रथम, फतेहाबाद की सीमा पुत्री बारू राम ने द्वितीय, रोहतक की कीर्ति पुत्री नरेश कुमार एवं पानीपत की कीर्ति पुत्री संजय ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह 60 किलो भार वर्ग में रोहतक की प्रवीण पुत्री लखपत ने प्रथम, फतेहाबाद की राम भतेरी पुत्री रघुबीर ने द्वितीय, कैथल की अंकिता पुत्री दयानंद एवं हिसार की मुस्कान पुत्री युधिष्ठिर ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 64 किलो भार वर्ग में रोहतक की जोनी पुत्री राजबीर ने प्रथम, हिसार की सीवी पुत्री महेंद्र सिंह ने द्वितीय, फरीदाबाद की उर्वशी पुत्री राजपाल व कैथल की ईशु पुत्री रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह 69 किलो भार वर्ग में कैथल की सपना पुत्री पन्नु राम ने प्रथम, रोहतक की तमन्ना पुत्री हवा सिंह ने द्वितीय, भिवानी की खुशी पुत्री अरूण एवं सोनीपत की नैंसी पुत्री जगत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
75 किलो भार वर्ग में रोहतक की निशा ने जीता गोल्ड :ॲइस प्रतियोगिता के 75 किला भार वर्ग में रोहतक की निशा पुत्री जोगिंद्र ने प्रथम, कैथल की स्नेहल पुत्री चरण सिंह ने द्वितीय, फतेहाबाद की शिखा कादियान पुत्री अनिल कुमार व हिसार की किरण पुत्री राम सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसी तरह 81 किलो भार वर्ग में कैथल की मनप्रीत पुत्री जगदीश चंद ने प्रथम, हिसार की नेहा पुत्री सत्यवान ने द्वितीय, झज्जर की नेहा पुत्री भूपेंद्र एवं जींद की मीनु पुत्री राजा राम ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 81 किलो से ज्यादा भार वर्ग में कैथल की नेहा पुत्री राजपाल ने प्रथम, भिवानी की रेखा पुत्री सतेंद्र ने द्वितीय, यमुनानगर की अनिशा पुत्री नरेश कुमार व करनाल की वंशिका पुत्री आनंद ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
वॉलीबाल में भी कैथल की टीम ने जमाई धाक :
पूंडरी स्थित इंडोर व आउटडोर स्टेडियम में आयोजित करवाए गए हरियाणा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की वॉलीबाल की प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन विजेताओं को कलायत की विधायक कमलेश ढांडा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। पुरुष वर्ग में कैथल की टीम ने करनाल की टीम को 3-2 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। करनाल दूसरे स्थान पर रहा व चरखी दादरी की टीम ने कुरूक्षेत्र की टीम को 2-1 से हराकर तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग में करनाल की टीम ने कैथल की टीम को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व कैथल की टीम दूसरे स्थान पर रही। झज्जर की टीम ने फतेहाबाद को 3-0 से हराकर तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रथम विजेताओं को मिले 36-36 हजार रुपये :
प्रथम विजेता टीमों को 36-36 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 24-24 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 12-12 हजार रुपये के नकद इनाम वितरित किए गए। जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल व बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रथम रहे खिलाड़ी को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार व तृतीय स्थान पर रहे दो खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये पुरस्कार राशि दी गई। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर नगर पालिका की चेयरपर्सन संतोष खुराना, अश्वनी कोच, जसवंत सिंह सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी व कोच मौजूद थे।

boxing match

boxing match- फोटो : Kaithal

boxing match

boxing match- फोटो : Kaithal

boxing match

boxing match- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed