{"_id":"57acc8544f1c1b6b15ee46ac","slug":"boxer-win-family-happy-celebrating-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौंद में मना जीत का जश्न, परिवार में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौंद में मना जीत का जश्न, परिवार में खुशी की लहर
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
राजौंद में खुशी की लहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में बाक्सर मनोज के 2-1 से पहली जीत दर्ज करने के बाद राजौंद में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी लोग उसके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। मनोज की माता कमला देवी, पिता शेर सिंह ने बताया कि वह चाहते हैं कि ओलंपिक में मनोज स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाए। इसी मकसद को लेकर घर में माता रानी की अखंड ज्योत जल रही है जो ओलंपिक के अंतिम मुकाबले तक निर्बाध रूप से जलती रहेगी।
रात भर मनोज का मुकाबला देखने के लिए परिजनों के अलावा अन्य लोग भी रात 3 बजे तक टीवी से चिपके रहे। जैसे ही 3 बजकर 20 मिनट पर उसने मुकाबला जीता तो लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा। परिजनों के साथ-साथ नगर के लोगों ने भी जमकर धमाल मचाया और उसके अगले मुकाबले की जीत के लिए मंदिरों में प्रार्थना की। मनोज की मां ने कहा कि बेटा अगला मुकाबला भी जीतकर देश का नाम रोशन करेगा।
खेल प्रेमियों ने मनाया जश्न
वहीं पूंडरी चौक पर युवाओं ने एकत्रित होकर मनोज की जीत की खुशी मनाई। नगर का छोरा रियो से गोल्ड मेडल जीतकर आएगा जिसके लिए सभी ने प्रार्थना की। सभी युवा खिलाड़ी महाराणा प्रताप चौक पर मनोज की जीत की खुशी में नारे लगाए। इस दौरान डा. होशियार सिंह, जयपाल आर्य, पवन पहलवान, गुलशन, किरणपाल, कर्ण सिंह, इंद्र सिंह चीमा, सुशील, विजय पहलवान, मन्नु शर्मा, नरेश आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।