{"_id":"5d8678218ebc3e0169687e67","slug":"boxer-tusal-kaithal-news-knl5906795","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में तुशाल ने किया जिले का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग में तुशाल ने किया जिले का नाम रोशन
विज्ञापन
boxer tusal
- फोटो : Kaithal
शहर में जाट शिक्षण संस्थान के पास नेहरू गार्डन कॉलोनी में रहने वाले बाक्सिंग खिलाड़ी तुशाल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। तुशाल पिछले नौ वर्षों से बॉक्सिंग में एक के बाद एक नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। उसने वर्ष 2010 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था और पहले ही साल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। इस समय तुशाल शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। 19 वर्षीय तुशाल अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग का भी अभ्यास करता है। तुशाल अपने कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व विक्रम ढुल की देखरेख में खेलों का अभ्यास कर रहा है। अब वह पानीपत में सीनियर स्टेट प्रतियोगिता खेलने के लिए गया है।
ये हैं तुशाल की उपलब्धियां : तुशाल ने जनवरी 2019 में स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह स्पर्धा भोपाल में हुई थी, जिसमें वह अंडर-19 में 64 किलो भारवर्ग में खेला। अक्तूबर 2018 में भिवानी में हुए खेल महाकुंभ में भी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता था। नवंबर 2018 में करनाल में हुई स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुका है। 2018 में संगरूर में हुई ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी तुशाल ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं 2017 में चेन्नई में हुई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। तुशाल ने अब तक 30 गोल्ड मेडल जीते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है लक्ष्य: खिलाड़ी एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। तुशाल के पिता सोनू शर्मा शहर के एक निजी अस्पताल में कर्मचारी हैं। मां कविता शर्मा गृहिणी हैं। तुशाल की एक बड़ी बहन रक्षिता है, जो इस समय दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग ले रही है। उन्होंने बताया कि उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश की तरफ से खेलना है। परिवार और प्रशिक्षकों की तरफ से उसे पूरा सहयोग मिल रहा है।