{"_id":"66de4b0453f5455b7406b5ee","slug":"boxer-naitik-won-gold-medal-in-sub-junior-asian-championship-kaithal-news-c-245-1-kht1001-121039-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुक्केबाज नैतिक ने सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुक्केबाज नैतिक ने सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप जीता स्वर्ण पदक
Mon, 09 Sep 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। इंडोर स्टेडियम बॉक्सिंग सेंटर की मुक्केबाज नैतिक ने दुबई के अबू धाबी में चल रही जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कजाकिस्तान के खिलाड़ी अरीना ओराज्यम को पांच शून्य से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। विजेता खिलाड़ी की इस जीत पर परिजनों ने खुशी जताई है। यह प्रतियोगिता 10 सितंबर तक होगी। ये जानकारी कोच अमरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गांव कुलतारण की 48 किलोभार वर्ग की मुक्केबाज पायल और गांव करोड़ा की 52 किलाेभार वर्ग की मुक्केबाज नैतिक बनवाला जूनियर एशियन चैंपियनशिप में आयोजित मुकाबलों में भाग ले रहे हैं । खिलाड़ी पायल का मुकाबला सोमवार को कजाकिस्तान की खिलाड़ी से होगा।
उन्होंने बताया कि गांव करोड़ा की मुक्केबाज नैतिक का फाइनल मुकाबला रविवार को कजाकिस्तान की खिलाड़ी अरीना ओराज्यम से हुआ। जिसमें नैतिक ने पांच-शून्य से प्रतिद्वंदी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। कोच अमरजीत सिंह ने बताया कि नैतिक बेलारी स्थित सांई में आयोजित अभ्यास शिविर में प्रशिक्षण लेकर अबू धाबी, दुबई के लिए रवाना हुई थीं। वह गांव करोड़ा के सरकारी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती हैं और तीन वर्षों से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही हैं। इससे पहले वह गांव करोड़ा में बॉक्सिंग करती थी अब पिछले डेढ़ साल से कैथल में रहकर कोच अमरजीत के पास अभ्यास कर रही है। उनके माता पिता कैथल में किराए पर कमरा लेकर रहते है और जिला खेल अधिकारी राजरानी, कोच राजिंद्र सिंह, कोच गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ी नैतिक को बधाई व शुभकामनाएं दी।