फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Boxer Manoj Kumar will now get Bhim Award

बॉक्सर मनोज कुमार को अब मिलेगा भीम अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boxer Manoj Kumar will now get Bhim Award
39-राजौंद। अर्जुन आवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार - फोटो : Kaithal
राजौंद।बॉक्सिंग में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपियन अर्जुन आवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार को हरियाणा सरकार अब भीम अवार्ड से सम्मानित करेगी। इंद्र धनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में 23 जून को होने वाले समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजौंद निवासी मनोज का नाम भारत के सफल मुक्केबाजों में लिया जाता है। मनोज अब कुरुक्षेत्र में अपने गुरु राजेश राजौंद की ओर से स्थापित मनोज कुमार बॉक्सिंग एकेडमी में बच्चों को बॉक्सिंग के गुर सिखा रहे हैं। वह लिएंडर पेस, महेश भूपति, धनराज पिल्लै, राजवर्धन सिंह राठौर व अभिनव बिंद्रा आदि खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने 1998 से कोच राजेश कुमार राजौंद के मार्गदर्शन में खेलना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मनोज लंदन ओलंपिक 2012 और रियो ओलंपिक 2016 में भाग ले चुके हैं। उनकी दोनो ओलंपिक रैंकिंग नौवीं रही थी। वह पांच बार विश्व चैंपियनशिप भी खेल चुके हैं। इनमें से एक बार ब्रांज मेडल भी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

देश के लिए कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतने वाले भी अबतक के पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। मनोज साल 2017 में देश के बेस्ट मुक्केबाज अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। 2014 में इनको भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। अब तक देश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीत चुके हैं और विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में छह रैंक के बॉक्सर रह चुके है। यह उपलब्धि राजौंद वासियों के लिए बड़ी है। मनोज ने खेलमंत्री संदीप सिंह और खेल निदेशक पंकज नैन को भी भीम अवार्ड में चुने जाने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed