फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bowed one's head at Baba Shah's Dargah and made vows.

Kaithal News: बाबा शाह की दरगाह पर माथा टेका, मांगी मन्नतें

Mon, 01 Apr 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bowed one's head at Baba Shah's Dargah and made vows.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर पार्क स्थित बाबा शाह कमाल दयाल की दरगाह पर शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक उर्स मेले का समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए कव्वालों ने बाबा का गुणगान किया। इस दौरान लगातार दिन तीन दिन तक चले उर्स मेले में दरगाह पर माथा टेकने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

मन्नतें पूरी होने के बाद उर्स मेले के अंतिम दिन भी बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए दूर-दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वीरवार को इस उर्स मेले की शुरुआत हुई थी। इसमें बाबा शीतलपुरी डेरे से पहली चादर आई थी। इसके चढ़ने के बाद रस्म अदा करने के बाद ही अन्य श्रद्धालुओं की तरफ से चादर चढ़ाना शुरू की गई थी। रणदीप सुरजेवाला भी पहुंचे।
विज्ञापन


दरगाह के गद्दीनशीन बाबा रजनीश शाह ने बताया कि बाबा शाह कमाल दयाल की दरगाह की काफी मान्यता है। तीन दिन तक चलने वाले उर्स मेले के दौरान यहां पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां सभी धर्म के लोग एक साथ बैठकर भंडारा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले तो दरगाह के सेवक ही पूरी व्यवस्था देखते थे, लेकिन अब मेले की व्यवस्था वक्फ बोर्ड करता है। शहर के लोगों में इस दरगाह में काफी अधिक श्रद्धा है, जिसके चलते शहरभर के भी सैकड़ों लोग दरगाह पर लगातार तीन दिन तक सेवा करने के लिए पहुंचते हैं। अंतिम दिन अजमेर ख्वाजा मोनूदिन श्रृष्टिगढ़ से पहुंचे खदीम वसीद सिस्टी और बक्सर से शाहिद ने चादर की रस्म अदा की। जगदीशपुरा, दिल्ली से रोशन लाल गुप्ता के परिवार की ओर से भी चादर चढ़ाई गई। इस उर्स मेले में सहारनुपर से पहुंचे ईशान ने लगातार दिन तक पानी की निशुल्क सेवा श्रद्धालुओं को दी। ईशान ने बताया कि उर्स मेले में वे करीब 10 साल से पहुंच रहे हैं। वे इस मेले में पान का भंडारा लगाता है। जिसमें स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को कई प्रकार का पान प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इस अवसर पर अशोक ठुकराल, सुरेश,नवीन, बद्री, ललित, लाडी, सोनू, अंकित, रिंकू, संजू, सचिन, सुनील, शगुन व आशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed